दतिया में मंगलवार को दतिया कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में सैकड़ों फरियादी अपनी-अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनसुनवाई में सबसे अधिक शिकायतें जमीन विवाद से जुड़ी रहीं। कलेक्टर स्वप्निल बानखड़े ने फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधि
.
जनसुनवाई के दौरान गांव मुरेरा निवासी सुरेंद्र परिहार ने दतिया एसडीएम पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि वह अपनी जमीन के सीमांकन की शिकायत लेकर पहुंचे। इस दौरान उसने एसडीएम से कहा कि यदि सीमांकन नहीं हुआ तो वह मर जाएगा, जिस पर एसडीएम द्वारा कथित रूप से कहा गया कि जाओ मर जाओ, तुम्हारा सीमांकन नहीं होगा।
दहेज व घरेलू विवाद का मामला भी पहुंचा ग्राम बडौनीखुर्द निवासी दिनेश कुशवाहा ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। फरियादी ने बताया कि उसकी पत्नी बिना बताए घर छोड़कर चली गई और घर से सोने-चांदी के जेवर व 25 हजार रुपए नकद ले गई।
समझाइश व पुलिस स्तर पर प्रयासों के बावजूद मामला नहीं सुलझा। दिनेश कुशवाहा ने आरोप लगाया कि पत्नी एवं उसके परिजनों ने साजिश के तहत उसके और उसके माता-पिता के खिलाफ झूठा दहेज प्रकरण दर्ज कराया, जिससे पूरा परिवार मानसिक रूप से प्रताड़ित है।