बुरहानपुर में RSS शताब्दी पर विराट हिंदू सम्मेलन श्रृंखला: 1 से 15 जनवरी तक 30 बस्तियों में आयोजन, समरसता और जागरूकता पर जोर – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर में RSS शताब्दी पर विराट हिंदू सम्मेलन श्रृंखला:  1 से 15 जनवरी तक 30 बस्तियों में आयोजन, समरसता और जागरूकता पर जोर – Burhanpur (MP) News



बुरहानपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में विराट हिंदू सम्मेलनों की एक श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इन सम्मेलनों का उद्देश्य सामाजिक जागरूकता और समरसता को मजबूत करना है। ये आयोजन 1 जनवरी से 15 जनवरी तक जिले के विभिन्न नगर, मंड

.

इन सम्मेलनों की तैयारियों को लेकर नगर के पाटीदार मंगल परिसर सभागार में सकल हिंदू समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें नगर और बस्तियों के सामाजिक, प्रबुद्धजन, हिंदू संगठनों तथा विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

बैठक में सम्मेलनों को भव्य और प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से नगर की 30 बस्तियों में हिंदू सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। आयोजनों के सुचारु संचालन के लिए एक आयोजन समिति का भी गठन किया गया है।

आयोजकों के अनुसार, इन सम्मेलनों का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी और राष्ट्रभक्ति की भावना को जागृत करना है। इन सम्मेलनों के माध्यम से मंदिरों को हिंदू समाज की शक्ति के केंद्र के रूप में स्थापित करने का प्रयास किया जाएगा।

सकल हिंदू समाज नगर संयोजक प्रभाकर चौधरी और सह संयोजक दिलीप इंगले ने बताया कि इन आयोजनों का लक्ष्य हिंदू समाज को संगठित करना, सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करना तथा पारिवारिक और सामाजिक मूल्यों को पुनर्स्थापित करना है। वे बढ़ती सामाजिक दूरी, पारिवारिक विघटन और सांस्कृतिक विस्मृति जैसे विषयों पर भी समाज को जागरूक करेंगे।

इन सम्मेलनों में देश के विभिन्न संत-महात्मा, मठ-मंदिरों के प्रमुख, प्रबुद्धजन और सामाजिक विचारक समाज को संबोधित करेंगे। हिंदू सम्मेलनों से पहले नगर में भूमिपूजन और धर्म ध्वज स्थापना की जाएगी। इसके बाद प्रत्येक बस्ती में घर-घर जाकर पीले चावलों के साथ निमंत्रण दिया जाएगा। आयोजनों को लेकर नगर में तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।



Source link