PM Ujjwala Yojana Apply: छतरपुर जिले में गरीब महिलाओं के लिए एक बार फिर से उज्ज्वला योजना के लिए आवेदन शुरू कर दिए गए हैं. केंद्र सरकार की इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों की महिलाओं को धुएं से होने वाली बीमारियों से बचाना और उन्हें स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराना है. सरकार ने अब इस योजना में नए लाभ जोड़ते हुए फ्री गैस सिलेंडर, मुफ्त गैस चूल्हा और हर रीफिल पर ₹300 सब्सिडी देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
छतरपुर के कलेक्ट्रेट परिसर में उज्ज्वला योजना 3.0 की मीटिंग में ग्वालियर से आए इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारी धीरेंद्र कुमार ने बताया कि उज्जवला योजना 3.0 शुरू कर दी गई है. इस योजना में देशभर में 25 लाख अतिरिक्त नि:शुल्क एलपीजी कनेक्शन स्वीकृत किए गए हैं. इसके लिए उपभोक्ता अपने नजदीकी गैस डिस्ट्रीब्यूशन के यहां फॉर्म जमा कर सकते हैं. साथ ही वेबसाइट, कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है.
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
उज्ज्वला योजना में ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी बहुत सरल है.
1. सबसे पहले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
2. रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें :
होम पेज पर ‘PM Ujjwala Yojana Online Apply’ का विकल्प चुनें.
3. अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें
प्रूफ ऑफ ऐड्रेस के तौर पर आधार कार्ड
4. मोबाइल नंबर (OTP सत्यापन के लिए)
5. बैंक खाता विवरण (खाता संख्या, IFSC कोड)
ये हैं आवश्यक दस्तावेज :
आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो
पात्र महिलाओं को मिलेगा मुफ्त LPG गैस सिलेंडर
जिन पात्र महिलाओं ने अब तक एलपीजी कनेक्शन नहीं लिया है वह अपने दस्तावेज जमा करके निशुल्क कनेक्शन प्राप्त कर सकते हैं. यह प्रक्रिया तब तक चलती रहेगी जब तक 25 लाख नए कनेक्शन पूरे नहीं हो जोड़े जाएंगे.
जिला नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया
किसी भी समस्या या शिकायत पर उपभोक्ता जिला नोडल अधिकारी बलराम गुप्ता से संपर्क कर सकते हैं इसके लिए उज्ज्वला समिति बनाई गई है इसमें नोडल अधिकारी समेत कंपनी के दो अधिकारी भी शामिल हैं.
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है?
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना भारत की उन प्रमुख योजनाओं में से है जो गरीब परिवारों को बेहतर जीवन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. मुफ्त गैस कनेक्शन, मुफ्त चूल्हा और ₹300 सब्सिडी जैसी सुविधाएं लाखों परिवारों को आर्थिक और स्वास्थ्य सुधार प्रदान करती हैं. अगर आप पात्र हैं, तो तुरंत ऑनलाइन आवेदन करके इस योजना का लाभ अवश्य उठाएं.