Potato Pickle Recipe: आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे अचार के बारे में जो महीनों में नहीं बल्कि इंस्टेंट तैयार हो जाता है, इस अचार का नाम है आलू का अचार. आलू की सब्जी की ही तरह इसका अचार भी स्वाद में बेहद लाजवाब होता है. तो आइए जान लेते हैं कैसे बनता है यह टेस्टी अचार. रीवा की रहने वाली रचना तिवारी कहती हैं कि मैंने अपनी मां से यह अचार बनाना सीखा है वो हमारे टिफिन बाॅक्स के लिए बनाती थी. इसलिए मुझे पता है कि बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को आलू के अचार का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आता है. आइए आलू के इस चटपटे अचार को बनाने के तरीके के बारे में भी जान लेते हैं. आप इसे किसी भी एयर टाइट कंटेनर में भर सकते हैं. एयरटाइट कंटेनर में 10 से 15 दिनों तक आलू के अचार को स्टोर करके रख कर खा सकते हैं.