मुख्यमंत्री ने 113 श्रमिक परिवारों को दी अनुग्रह सहायता: संबल 2.0 योजना के तहत 2.41 करोड़ रुपये वितरित – Mandsaur News

मुख्यमंत्री ने 113 श्रमिक परिवारों को दी अनुग्रह सहायता:  संबल 2.0 योजना के तहत 2.41 करोड़ रुपये वितरित – Mandsaur News


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल 2.0) योजना के तहत प्रदेशभर के 7,227 श्रमिक परिवारों को 107 करोड़ रुपये की अनुग्रह सहायता राशि वितरित की। इस क्रम में मंदसौर जिले के 113 श्रमिक परिवारों को 2 करोड़ 41 लाख रुपये की सहायता मिली। यह

.

जिला श्रम अधिकारी प्रकाश डोड़वे ने बताया कि सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे हितग्राहियों के खातों में भेजी गई। मंदसौर जिले में इस कार्यक्रम का आयोजन एनआईसी कक्ष में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और संबल योजना के हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का लाइव संबोधन देखा और सुना।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि संबल योजना श्रमिक परिवारों के लिए सामाजिक सुरक्षा का मजबूत सहारा है। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को समय पर सहायता देकर उन्हें आर्थिक संबल प्रदान करना है।

लाभार्थियों ने इस कार्यक्रम में ऑनलाइन भाग लिया।



Source link