रतलाम में स्कूटी सवार युवती से छीना मोबाइल: बाइक पर सवार होकर सामने से आए दो बदमाश; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात – Ratlam News

रतलाम में स्कूटी सवार युवती से छीना मोबाइल:  बाइक पर सवार होकर सामने से आए दो बदमाश; सीसीटीवी में कैद हुई वारदात – Ratlam News


बाइक पर सवार संदिग्ध सीसीटीवी में कैद हुए हैं।

रतलाम में स्कूटी पर सवार दो बहनों से अज्ञात दो बदमाश मोबाइल छिन कर भाग गए। बदमाश बाइक पर सवार होकर पीछे से आए। स्कूटी पर सवार पीछे बैठी युवती के हाथ से मोबाइल छिन कर फरार हो गए। घटना शहर के थाना औद्योगिक क्षेत्र अंतर्गत 80 फीट रोड पर मंगलवार शाम 4.20

.

सामने से बाइक पर आ रहे थे बदमाश कस्तूरबा नगर निवासी जुली पिता पवन सोनी अपनी छोटी बहन के साथ दो पहिया वाहन से कस्तूरबा नगर से 80 फीट रोड होते हुए अलकापुरी में कोचिंग पर छोड़ने जा रही थी। वह गाड़ी चला रही थी। पीछे छोटी बहन बैठी थी। उसके हाथ में मोबाइल था। जीडी हॉस्पिटल के सामने एक अन्य दो पहिया वाहन पर सवार अज्ञात बदमाश आए और पीछे बैठी छोटी बहन के हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए।

एक बाइक पर तीन संदिग्ध नजर आए है। आगे व पीछे वाले ने मुहं पर रुमाल बांध रखा है।

तेज स्पीड में मोबाइल छीनकर भागे

पुलिस को हुई शिकायत में बताया कि बदमाश बहुत स्पीड में बाइक चला रहे थे। जिससे बाइक का नंबर नहीं देख पाए। छीने गए मोबाइल में जियो कंपनी की सिम लगी हुई थी। घटना के बाद युवती ने परिजनों को जाकर जानकारी दी। इसके शाम को थाने पहुंच कर पुलिस को घटनाक्रम बताया। पुलिस को शिकायत दर्ज कराई।

सीसीटीवी में दिखे दो संदिग्ध

घटना के बाद पुलिस क्षेत्र में पहुंची। सीसीटीवी खंगाले। जिसमें बाइक से जाते हुए दो संदिग्ध नजर आए हैं। आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी के जरिए पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र सत्येंद्र रघुवंशी ने बताया सीसीटीवी फुटेज चैक किए जा रहे हैं। दो संदिग्ध नजर आए हैं जिनकी तलाश की जा रही है।



Source link