Last Updated:
Indore news: किसान जैविक खेती करता तो है लेकिन वह अपने उत्पाद को ग्राहकों तक नहीं पहुंच पाता और इसकी वजह से बिचौलिए फायदा उठाते हैं. जैविक महोत्सव का उद्देश्य जैविक खेती को लोगों तक पहुंचाना और ग्राहकों तक सस्ते उत्पाद पहुंचना है. जिससे किसानों को भी मुनाफा हो सके और ग्राहकों को भी उच्च गुणवत्ता का सामान मिल सके.
इंदौरः खाद्य पदार्थों में बढ़ती उर्वरकों की क्षमता और घटती पोषक तत्वों की कमी को देखते हुए इंदौर के ढक्कन वाला कुआं स्थित ग्रामीण हाट बाजार में इस समय जैविक महोत्सव चल रहा है. यह एक ऐसा आयोजन है जिसमें किसानों कोई बाजार मिल रहा है जहां वह अपने जैविक उत्पादों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचा सकते हैं वही ग्राहकों को भी 100% शुद्ध उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद मिल रहे हैं.
किसानों को ग्राहकों से जोड़ना उद्देश्य कार्यक्रम के आयोजन में शामिल आनंद सिंह ठाकुर ने लोकल 18 को बताया कि किसान जैविक खेती करता तो है लेकिन वह अपने उत्पाद को ग्राहकों तक नहीं पहुंच पाता और इसकी वजह से बिचौलिए फायदा उठाते हैं. जैविक महोत्सव का उद्देश्य जैविक खेती को लोगों तक पहुंचाना और ग्राहकों तक सस्ते उत्पाद पहुंचना है. जिससे किसानों को भी मुनाफा हो सके और ग्राहकों को भी उच्च गुणवत्ता का सामान मिल सके.
जैविक उत्पाद से लाभ
लोगों और किसानों की सुविधा तथा संपूर्ण जानकारी सुनिश्चित करने के लिए इस महोत्सव को चार भागों में बांटा गया है और किसानों की दुकानें भी इसी प्रकार लगाई गईं है. यहां आपको गौधन से बने उत्पाद से लेकर, जैविक बीज एवं उनके बने उत्पाद, शुद्ध फल सब्जियां, मिलेट्स और उनसे बने सामान, केमिकल मुक्त मसाले समेत कई चीजों मिल जाएगी. साथ एक फूड जोन भी बनाया गया है जहां मिलेट से बने समान ही बेचे जा रहे हैं.
इस मेले में खाद्य उत्पाद से जुड़े हुए कईं स्टार्ट-अप को भी शामिल किया गया है जो नवाचार के माध्यम से उन्नत खेती कर रहे हैं और उन्होंने सफलता हासिल की है. किसानों और जैविक खेती में रुचि रखने वाले लोगों के लिए यहाँ विशेषज्ञों द्वारा विशेष ज्ञान सत्र और कार्यशालाएँ आयोजित की जा रही हैं.
नवाचार से हो रही तकनीक
इन सत्रों में विशेषज्ञ स्वदेशी तेलों के स्वास्थ्य लाभ, तिलहन खेती की उन्नत तकनीकें, मिलेट्स आधारित नवाचारों और प्राकृतिक व गौ आधारित खेती की तकनीकों पर विस्तार से मार्गदर्शन दे रहे हैं. कृषि उपकरण से जुड़े कईं स्टॉल्स भी लगाए गए हैं जहां किसान आकर ट्रेनिंग ले सकते हैं. प्रदर्शनी में लोगों को पारंपरिक और पोषक तत्वों से भरपूर अनाज का महत्व भी बताया जा रहा है जिससे लोग इसके प्रति जागरूक हो सकें.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें