दोनों आरोपी आपस में रिश्तेदार बताए जा रहे हैं।
रीवा जिले के डभौरा में पुलिस ने अवैध विस्फोटक की बड़ी खेप पकड़ी है। सोमवार रात पुलिस ने उत्तर प्रदेश से ट्रेन के जरिए विस्फोटक ला रहे एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 400 नग डेटोनेटर और केबल समेत अन्य सामग्री बरामद की गई है। दोनो
.
एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान को मुखबिर से इस तस्करी की सूचना मिली थी। इसके बाद एसडीओपी नारायण सिंह कुम्हरे के नेतृत्व में डभौरा थाना प्रभारी ऋषभ सिंह बघेल ने जाल बिछाया। आरोपी जैसे ही जनता एक्सप्रेस से डभौरा रेलवे स्टेशन उतरे और बाजार क्षेत्र में पहुंचे, पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें रोक लिया। तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद दो झोलों में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री मिली।
मानिकपुर से लाए थे खेप, बेचने की थी तैयारी
पकड़े गए आरोपियों की पहचान विनोद माझी (निवासी सोहागी) और पूजा मांझी (निवासी छदेनी, जवा) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी रिश्तेदार हैं। वे उत्तर प्रदेश के मानिकपुर से यह खेप लेकर आए थे। पुलिस को शक है कि वे इस विस्फोटक का इस्तेमाल अवैध उत्खनन या अन्य गैरकानूनी कामों में करने वाले थे।
थाना प्रभारी बोले- केस दर्ज कर जांच शुरू की
डभौरा थाना प्रभारी ऋषभ सिंह बघेल ने बताया, “प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी यह विस्फोटक सामग्री क्षेत्र में अवैध रूप से बेचने के उद्देश्य से लाए थे। पुलिस ने सामग्री जब्त कर ली है और आरोपियों के खिलाफ बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) की धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।”
