विस्फोटक वैभव सूर्यवंशी ने फिर खेली तूफानी पारी, महज 25 बॉल पर ठोकी फिफ्टी

विस्फोटक वैभव सूर्यवंशी ने फिर खेली तूफानी पारी, महज 25 बॉल पर ठोकी फिफ्टी


Last Updated:

Vaibhav Suryavanshi rapid fifty: भारतीय के विस्फोटक ओपनर ने पिछले मैच में फ्लॉप होने के बाद जोरदार वापसी की है. वैभव सूर्यवंशी ने मलेशिया के खिलाफ एसीसी अंडर-19 एशिया कप में 25 गेंद में फिफ्टी जड़ी, पहले मैच में यूएई के खिलाफ 171 रन बनाए थे, पाकिस्तान के खिलाफ 5 रन पर आउट हुए थे.

विस्फोटक वैभव सूर्यवंशी ने फिर खेली तूफानी पारी, महज 25 बॉल पर ठोकी फिफ्टी

नई दिल्ली. भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी दमदार बल्लेबाजी से फैंस का दिल लूट लिया. एसीसी अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ रन बनाने में नाकाम रहे इस युवा ने मलेशिया के साथ खेले गए मैच में फिफ्टी ठोकी. मंगलवार को दुबई के द सेवन स्टेडियम में उन्होंने महज 25 गेंद में तीन छक्के और पांच चौकों की मदद से तेज अर्धशतक जड़ दिया. पहले मैच में वैभव ने 171 रन बनाए थे और पाकिस्तान के खिलाफ 5 रन ही बना पाए थे. मलेशिया के साथ मैच में उन्होंने 50 रन की पारी खेली.

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. कप्तान आयुष म्हात्रे (14) और विहान मल्होत्रा (7) सस्ते में आउट हो गए और पांच ओवर के अंदर ही भारत का स्कोर 47/2 हो गया. इसके बाद सूर्यवंशी ने वेदांत त्रिवेदी के साथ 40 रन की तेज साझेदारी कर पारी को संभाला. उनकी आक्रामक बल्लेबाजी से लग रहा था कि भारत बड़ा स्कोर खड़ा करेगा, लेकिन 11वें ओवर में उनकी पारी का अंत हो गया. मलेशिया के मोहम्मद आलीफ ने बाउंड्री पर शानदार दौड़ लगाकर 14 साल के सूर्यवंशी का कैच पकड़ा और भारत का स्कोर 87/3 हो गया.

वैभव सूर्यवंशी ने कितने बॉल पर ठोकी फिफ्टी

अंडर 19 एशिया कप में सूर्यवंशी के लिए यह पारी वापसी की तरह रही, क्योंकि पाकिस्तान अंडर-19 के खिलाफ पिछले मैच में वह सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हो गए थे. मलेशिया के खिलाफ पहली बॉल पर चौका लगाकर अपनी पारी की शुरुआत की और 25 बॉल पर 5 चौके और 3 छक्के मारे. 192 की स्ट्राइक रेट से 26 बॉल पर 50 रन की पारी खेलने के बाद वैभव सूर्यवंशी अपना विकेट गंवा बैठे. यूएई अंडर-19 के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 95 गेंद में 171 रन की धमाकेदार पारी खेली थी. उस पारी में उन्होंने नौ चौके और 14 छक्के लगाए थे, जिससे भारत ने रिकॉर्ड 433/6 रन बनाए थे. उस मैच में भारत ने यूएई को सिर्फ 199/7 रन पर रोक दिया था और सूर्यवंशी ने दिखा दिया था कि वह टॉप ऑर्डर में कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं.

About the Author

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

homecricket

विस्फोटक वैभव सूर्यवंशी ने फिर खेली तूफानी पारी, महज 25 बॉल पर ठोकी फिफ्टी



Source link