सर्दियों में डैंड्रफ से परेशान? छोड़िए महंगे शैंपू,अपनाएं यह देसी घरेलू नुस्खा

सर्दियों में डैंड्रफ से परेशान? छोड़िए महंगे शैंपू,अपनाएं यह देसी घरेलू नुस्खा


Last Updated:

Home remedy for dandruff: आजकल बालों से जुड़ी समस्याएं आम होती जा रही हैं, लेकिन हमें ठंड मे ऐसी समस्या लगातार देखने को मिलती हेम इसके लिए मार्केट मे महंगे शेम्पू व अन्य सामग्री मिलती है. लेकिन क्या आप जानते है इस समस्या को घरेलू नुक्से से भी हल किया जा सकता है.

सर्दियों के मौसम में अक्सर डैंड्रफ की समस्या बढ़ जाती है, जो न केवल असहजता पैदा करती है बल्कि आत्मविश्वास पर भी असर डालती है. ठंडी और रूखी हवा के कारण सिर की त्वचा शुष्क हो जाती है, जिससे खुजली, सफेद परतें और जलन जैसी परेशानियां शुरू हो जाती हैं. अगर समय रहते इस समस्या पर ध्यान न दिया जाए और थोड़ी सी भी लापरवाही बरती जाए, तो इसका असर धीरे-धीरे बालों की जड़ों तक पहुंचने लगता है, जिससे बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं.

उज्जैन

डैंड्रफ एक ऐसी परेशानी है जो एक-दो दिन में खत्म नहीं होती, बल्कि इसे नियंत्रित करने के लिए सही देखभाल, नियमित साफ-सफाई और धैर्य की जरूरत होती है. डैंड्रफ की समस्या न सिर्फ बालों की सुंदरता को प्रभावित करती है, बल्कि इसके कारण सिर में तेज खुजली, जलन और असहजता भी महसूस होने लगती है.कई बार यह परेशानी आत्मविश्वास तक को कम कर देती है.

उज्जैन

लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि उज्जैन की ब्यूटी एक्सपर्ट शर्मा नें बताया कि, कुछ आसान और असरदार घरेलू उपाय अपनाकर आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं. नियमित रूप से इन उपायों को करने से सिर की त्वचा स्वस्थ रहती है, डैंड्रफ धीरे-धीरे खत्म होने लगता है और बाल जड़ों से मजबूत बनते हैं. साथ ही बालों की ग्रोथ बेहतर होती है और वे लंबे, घने व चमकदार नजर आने लगते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

उज्जैन

सर मे हुए इस डैंड्रफ की समस्या से राहत पाने के लिए दही एक बेहद असरदार घरेलू उपाय माना जाता है. दही में मौजूद प्राकृतिक एंटी-फंगल तत्व स्कैल्प में जमी रूसी को कम करने में मदद करते हैं. इसके लिए सबसे पहले ताज़ा दही लें और उसे जड़ों से लेकर बालों की लंबाई तक अच्छी तरह लगा लें. करीब आधा घंटे तक इसे लगा रहने दें, ताकि इसके पोषक तत्व स्कैल्प में अच्छे से असर कर सकें.

उज्जैन

इसके बाद बालों को साफ पानी या हल्के शैम्पू से धो लें. अगर आप हफ्ते में दो बार इस उपाय को अपनाते हैं, तो कुछ ही समय में डैंड्रफ की समस्या में स्पष्ट कमी देखने को मिलेगी. इसके अलावा एलोवेरा बहुत ही फायदेमंद होता है. एलोवेरा में एंटीबैक्टीरियल व इन्फ्लेमेटरी गुड पाए जाते हैं जो की डैंड्रफ को कम करने में मदद करते हैं. आप अपने बालों में एलोवेरा के जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. एलोवेरा जेल लगाने के बाद करीब आधा घंटे बाद आप साफ पानी से बालों की धुलाई कर लें. डैंड्रफ की समस्या से राहत मिलेगी.

उज्जैन

डैंड्रफ की परेशानी से निजात पाने के लिए नींबू का रस एक असरदार घरेलू उपाय साबित हो सकता है. इसके लिए नींबू के रस को थोड़ा पानी मिलाकर पतला करें और इस मिश्रण को हल्के हाथों से स्कैल्प पर लगाएं. करीब दस मिनट तक इसे लगा रहने दें, फिर साफ पानी से बाल धो लें. नियमित रूप से यह उपाय अपनाने से स्कैल्प साफ रहता है और रूसी की समस्या धीरे-धीरे कम होने लगती है.

उज्जैन

नारियल तेल एक बेहद असरदार घरेलू उपाय साबित हो सकता है. नारियल तेल में प्राकृतिक एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल तत्व होते हैं, जो स्कैल्प में जमी रूसी और फंगल इंफेक्शन को जड़ से खत्म करने में मदद करते हैं. इस्तेमाल करने के लिए नारियल तेल को हल्का सा गुनगुना कर लें और फिर उंगलियों से स्कैल्प में अच्छी तरह मसाज करें. कुछ समय बाद बाल धो लें. नियमित रूप से ऐसा करने पर डैंड्रफ की समस्या धीरे-धीरे खत्म होने लगती है और बाल भी स्वस्थ व मजबूत बनते हैं.

उज्जैन

डैंड्रफ का इलाज करते समय स्वच्छता का खास ध्यान रखना बेहद जरूरी है. ट्रीटमेंट के साथ-साथ कंघी और तकिए के कवर को अच्छी तरह धो लें. इससे उनमें मौजूद बैक्टीरिया और फंगल संक्रमण खत्म होता है और दोबारा रूसी लौटने की संभावना काफी कम हो जाती है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

सर्दियों में डैंड्रफ से परेशान? छोड़िए महंगे शैंपू,अपनाएं यह देसी घरेलू नुस्खा



Source link