सीहोर जिले में स्वसहायता समूह की महिलाएं आर्थिक तंगी का सामना कर रही हैं। इन समूहों को सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न योजनाओं से जोड़ा गया है, लेकिन जमीनी स्तर पर योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी नहीं हो पा रहा है। पीडी
.
मंगलवार को जिलेभर से बड़ी संख्या में स्वसहायता समूह की महिलाएं कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचीं। उन्होंने परिसर में नारेबाजी करते हुए अपनी समस्याएं बताईं।
महिलाओं ने शिकायत की कि उन्हें वर्ष 2024 का कमीशन नहीं मिला है, और पिछले सात महीनों में केवल चार महीनों का ही वेतन प्राप्त हुआ है। समूह की महिलाओं ने यह भी बताया कि पहले उन्हें प्रति माह 10,500 रुपए का भुगतान किया जाता था, लेकिन अब कुछ महीनों से इसमें 2,000 रुपए की कटौती कर दी गई है।
कम राशि मिलने से उन्हें आर्थिक नुकसान हो रहा है। उन्होंने भुगतान की राशि बढ़ाने की मांग की। इस संबंध में नागरिक आपूर्ति निगम के महाप्रबंधक विवेक रंगानी ने बताया कि भुगतान समय पर किया जाता है। उन्होंने कहा कि अभी चार माह का भुगतान कर दिया गया है।