10 करोड़ में 2 विध्वंसक बल्लेबाज.. ऑक्शन में गोयनका के बड़े दांव, लखनऊ का ये स्क्वॉड दिखाएगा नवाबी?

10 करोड़ में 2 विध्वंसक बल्लेबाज.. ऑक्शन में गोयनका के बड़े दांव, लखनऊ का ये स्क्वॉड दिखाएगा नवाबी?


LSG Full Squad IPL 2026: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में चर्चित संजीव गोयनका वाली लखनऊ की टीम ने कुछ बड़े बदलाव देखे थे. खिताबी जीत की उम्मीद लेकर उतरी ऋषभ पंत एंड कंपनी आईपीएल 2025 में प्लेऑफ तक भी नहीं पहुंची. पंत समेत नामी खिलाड़ी फ्लॉप रहे, लेकिन इस बार गोयनका ने कुछ खास खरीददारी कर स्क्वॉड में दम डाल दिया है. टीम ने लगभग 10 करोड़ में ऐसे दो नामी और अनुभवी खिलाड़ियों पर दांव खेला है जो अपने दम पर पूरे मैच की काया पलटने का माद्दा रखते हैं. 

22.95 करोड़ का था पर्स
 
लखनऊ सुपर जायंट्स IPL 2026 की नीलामी में 22.95 करोड़ रुपये की पर्स के साथ उतरी. टीम ने आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले स्टार स्पिनर रवि बिश्नोई को रिलीज कर दिया था. जिसके चलते उन्हें एक फिरकी मास्टर की तलाश थी. यही वजह थी कि गोयनका की नीलामी में पहली पसंद श्रीलंका के स्पिन-बॉलिंग ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा थे. टीम ने उन्हें बिना लड़ाई के आसानी से 2 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया.

2 करोड़ में मिला धांसू गेंदबाज

Add Zee News as a Preferred Source


LSG की टीम को किस्मत से कौड़ियों के भाव दक्षिण अफ्रीका के स्टार पेसर एनरिक नॉर्खिया को 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस पर एक शानदार डील में खरीदा. उन्हें नीलामी से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिलीज कर दिया था. नॉर्टजे के पास 48 IPL मैच खेलने का अनुभव है और उन्होंने उनमें 61 विकेट लिए हैं. उनकी तेज गति और लंबी रिलीज़ उन्हें विश्व क्रिकेट के सबसे मुश्किल गेंदबाजों में से एक बनाती है.

सबसे महंगा धांसू विकेटकीपर?

LSG ने अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी दांव खेला. टीम ने मुकुल चौधरी को भी 2.60 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में खरीदा. LSG के लिए एक और ध्यान देने वाली पसंद जोश इंग्लिस थे, जो ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं और जिन्हें नीलामी से पहले पंजाब किंग्स ने रिलीज कर दिया था. लखनऊ फ्रेंचाइजी ने इस खिलाड़ी को शामिल करने के लिए 8.60 करोड़ रुपये खर्च कर डाले.

ये भी पढे़ं.. IPL Auction में सिर्फ 4 खिलाड़ियों की खरीददारी.. श्रेयस अय्यर की टीम की गजब चालाकी, देखें पूरा स्क्वॉड

LSG का पूरा स्क्वाड

वानिंदु हसरंगा, एनरिक नॉर्टजे, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस, अब्दुल समद, आयुष बडोनी, एडेन मार्करम, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, हिम्मत सिंह, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, मिशेल मार्श, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, अवेश खान, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, दिगवेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, मोहम्मद शमी (SRH ट्रेड), अर्जुन तेंदुलकर (MI ट्रेड से).



Source link