IPL 2026 के लिए आज मिनी ऑक्शन का आगाज अबू धाबी में होगा. इस मिनी ऑक्शन में 5 सबसे उम्रदराज क्रिकेटर करोड़ों का कॉन्ट्रैक्ट पाने की चाहत में उतरेंगे. IPL टीमें भी इन उम्रदराज क्रिकेटर्स का अनुभव देखते हुए उन्हें खरीदने के लिए पूरा जोर लगा सकती हैं. बता दें कि IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में कुल 350 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी. इस ऑक्शन में सिर्फ 77 खिलाड़ी ही खरीदे जा सकते हैं, जिनमें से 31 स्लॉट विदेशी खिलाड़ियों के लिए हैं. आइए एक नजर डालते हैं कि IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में किन 5 उम्रदराज क्रिकेटर्स पर करोड़ों की बारिश हो सकती है.
1. जलज सक्सेना (39 साल)
जलज सक्सेना IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में हिस्सा लेने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर हैं. जलज सक्सेना एक ऑफ स्पिन ऑलराउंडर हैं. जलज सक्सेना को IPL में सिर्फ एक मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 3 ओवर फेंके और 27 रन लुटाए. जलज सक्सेना ने डोमेस्टिक क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को मिलाकर कुल 705 विकेट झटके हैं और 9967 रन बनाए हैं. जलज सक्सेना ने अपना एकमात्र IPL मैच 18 अप्रैल 2021 को पंजाब किंग्स के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला था. जलज सक्सेना का बेस प्राइज 40 लाख रुपये है.
2. कर्ण शर्मा (38 साल)
38 साल के खतरनाक लेग स्पिनर कर्ण शर्मा पर IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में करोड़ों की बोली लग सकती है. कर्ण शर्मा बीच के ओवरों में अपनी घातक गुगली गेंदों पर विकेट चटकाने में माहिर हैं. लेग स्पिन ऑलराउंडर कर्ण शर्मा इसके अलावा लोअर ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हुए बड़े-बड़े छक्के भी लगाते हैं. कर्ण शर्मा का बेस प्राइज 30 लाख रुपये है. कर्ण शर्मा 90 IPL मैचों में 83 विकेट हासिल कर चुके हैं. कर्ण शर्मा अपनी लेग स्पिन गेंदबाजी के दौरान गति और फ्लाइट से बल्लेबाजों को चकमा देते हैं.
3. उमेश यादव (38 साल)
भारत के 38 साल के तेज गेंदबाज उमेश यादव IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में करोड़ों का कॉन्ट्रैक्ट पाने की चाहत में उतरेंगे. उमेश यादव 148 IPL मैचों में 144 विकेट हासिल कर चुके हैं. उमेश यादव ने अपना आखिरी आईपीएल मैच साल 2024 में गुजरात टाइटंस के लिए खेला था. अपनी जबरदस्त गति और नई गेंद को स्विंग कराने की काबिलियत के लिए जाने जाने वाले उमेश यादव IPL के सबसे अनुभवी तेज गेंदबाजों में से एक हैं. उमेश यादव का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये है.
4. रिचर्ड ग्लीसन (38 साल)
इंग्लैंड के 38 साल के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन पर भी IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में करोड़ों की बोली लग सकती है. इंग्लैंड के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन ने IPL के 3 मैचों में 2 विकेट हासिल किए हैं. रिचर्ड ग्लीसन IPL 2025 में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे. रिचर्ड ग्लीसन ने अपना आखिरी आईपीएल मैच 30 मई 2025 को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेला था. IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में रिचर्ड ग्लीसन का बेस प्राइज 75 लाख रुपये है.
5. ड्वेन प्रिटोरियस (37 साल)
साउथ अफ्रीका के 37 साल के धाकड़ ऑलराउंडर ड्वेन प्रिटोरियस की भी IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में भारी डिमांड रहेगी. ड्वेन प्रिटोरियस अपने टैलेंट और अनुभव के चलते IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में करोड़ों का कॉन्ट्रैक्ट हासिल कर सकते हैं. ड्वेन प्रिटोरियस का बेस प्राइस 1 करोड़ रुपये है. ड्वेन प्रिटोरियस ने IPL के 7 मैचों में 6 विकेट हासिल किए हैं. ड्वेन प्रिटोरियस ने इसके अलावा 7 मैचों में 44 रन भी बनाए हैं.