Last Updated:
IPL Mini Auction 2026 Live Updates: भारतीय समयानुसार दोपहर 2:20 बजे से शुरू होने जा रहे मिनी ऑक्शन में कैमरन ग्रीन पर सारी निगाहें होंगी. चेन्नई सुपरकिंग्स और और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउ…और पढ़ें
IPL AUCTION MINI 2026
IPL mini Auction 2026 Live Updates: अगले साल शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें सीजन के लिए आज अबू धाबी में दोपहर ढाई बजे से मिनी ऑक्शन होना है. 360 से ज्यादा खिलाड़ियों की किस्मत आज शाम होते-होते तय हो जाएगी. कौन से 77 प्लेयर्स खरीदे जाएंगे ये तय करने के लिए 10 टीम के पास 237.55 करोड़ रुपये का पर्स है. ऑक्शन में आने वाले 40 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिसका बेस प्राइस टॉप कैटेगरी यानी 2 करोड़ रुपये है. 227 खिलाड़ी 30 लाख रुपये के बेस प्राइस में मिलेगें, जो सबसे कम बेस प्राइस कैटेगरी है.
December 16, 202512:09 IST
IPL Mini Auction update: केकेआर के पास सबसे ज्यादा पैसे
आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन में अबुधाबी में होगी, जिसमें तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम सबसे अधिक धनराशि के साथ उतरेगी. केकेआर के पास सबसे ज्यादा 64.3 करोड़ रुपये, चेन्नई सुपर किंग्स के पास 43.4 करोड़ रुपये, सनराइजर्स हैदराबाद के पास 25.5 43.4 करोड़ रुपये, लखनऊ सुपर जायंट्स के पास 22.95 43.4 करोड़ रुपये, दिल्ली कैपिटल्स के पास 21.8 43.4 करोड़ रुपये, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास 16.4 43.4 करोड़ रुपये, राजस्थान रॉयल्स के पास 16.05 43.4 करोड़ रुपये, गुजरात टाइटंस के पास 12.9 43.4 करोड़ रुपये, पंजाब किंग्स के पास 11.5 43.4 करोड़ रुपये तो सबसे कम पैसे मुंबई इंडियंस के पास 2.75 43.4 करोड़ रुपये के रूप में मौजूद हैं.
December 16, 202512:05 IST
26 मार्च से शुरू होगा IPL 2026: रिपोर्ट
इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सत्र 26 मार्च से 31 मई की विंडो (टूर्नामेंट के लिए निर्धारित समय) के बीच होगा, लेकिन यह देखना होगा है कि क्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) अपने घरेलू मैदान बेंगलुरु में टूर्नामेंट के पहले मैच की मेजबानी कर पाएगा या नहीं. नियमों के अनुसार एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को टूर्नामेंट के पहले मैच की मेजबानी का मौका मिलना चाहिए क्योंकि घरेलू टीम आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब जीता था. हालांकि इस आयोजन स्थल को कर्नाटक राज्य सरकार ने शर्तिया स्वीकृति दी है लेकिन इस साल जून में आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान भगदड़ में 11 प्रशंसकों की मौत के बाद इसे जरूरी सुरक्षा मानकों को भी पूरा करना होगा.
December 16, 202512:04 IST
नमस्ते, न्यूज 18 हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है
आईपीएल मिनी ऑक्शन में किस खिलाड़ी पर कितने पैसों की बोली लगी? किस फ्रेंचाइजी ने सबसे अच्छी टीम बनाई, कौन सी फ्रेंचाइजी अपने प्लान्स पर काम नहीं कर पाई, कौन सा प्लेयर बोरा भरकर पैसे ले गया तो किस प्लेयर को निराशा हाथ लगी? आपको सबकुछ पता चलेगा हमारे इस लाइव ब्लॉग में यानी आईपीएल मिनी ऑक्शन की पल-पल की अपडेट.