IPL 2026 Auction में कैमरून ग्रीन-पथिराना की चांदी, यहां देखें 10 सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट

IPL 2026 Auction में कैमरून ग्रीन-पथिराना की चांदी, यहां देखें 10 सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट


IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 से पहले मंगलवार, 16 दिसंबर को अबू धाबी में मिनी ऑक्शन का आयोजन हुआ. मेगा इवेंट में 350 से अधिक खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला हुआ. ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने पैसों की बरसात की और उन्हें 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा. कैमरून ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी भी बन गए. ऑक्शन में सबसे ज्यादा पर्स के साथ आए KKR ने श्रीलंका के डेथ बॉलिंग स्पेशलिस्ट मथीसा मथिराना की भी किस्मत चमकाई और उन्हें 18 करोड़ रुपये में खरीदा.

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में कई ऐसे भारतीय अनकैप्ड खिलाड़ी सरप्राइज पैकेज साबित हुए, जिनपर सभी टीमों ने पैसों की बरसात की. चेन्नई सुपर किंग्स ने प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा पर बड़ा दांव खेला और दोनों को 14.20 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल किया. यहां देखें आईपीएल 2026 ऑक्शन में सबसे ज्यादा दामों में बिकने वाले टॉप-10 खिलाड़ियों की लिस्ट

 10 सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट

Add Zee News as a Preferred Source


कैमरून ग्रीन- 25.20 करोड़ (KKR)
मथीस पथिराना- 18 करोड़ (KKR)
प्रशांत वीर- 14.20 करोड़ (CSK)
कार्तिक शर्मा- 14.20 करोड़ (CSK)
लियम लिविंगस्टोन- 13 करोड़ (SRH)
मुस्तफिजुर रहमान- 9.20 करोड़ (KKR)
जोश इंग्लिस- 8.60 करोड़ (LSG)
रवि बिश्नोई- 7.20 करोड़ (RR)
जेसन होल्डर- 7 करोड़ (GT)
वेंकटेश अय्यर- 7 करोड़ (RCB)
आकिब नबी डार- 8.40 करोड़ (DC)

कैमरून ग्रीन ने मिचेल स्टार्क को पछाड़ा

KKR से 25.20 करोड़ रुपये का खजाना लूटकर कैमरून ग्रीन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं. इस मामले में उन्होंने अपने देश के ही स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ दिया. दिलचस्प बात ये है कि स्टार्क को भी 2024 ऑक्शन में KKR ने ही खरीदा था. शाहरुख खान की टीम ने उन्हें 24. 75 करोड़ रुपये में खरीदा था.

मथीशा पथिराना को भी जबरदस्त फायदा

श्रीलंका के स्टार तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना भी आईपीएल 2026 ऑक्शन में मालामाल हो गए. वो आईपीएल इतिहास में सबसे महंगे श्रीलंकन खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने लसीथ मलिंगा और कुमार संगाकारा जैसे बड़े-बड़े धुरंधरों को पीछे छोड़ दिया है. पथिराना को चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले साल 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, लेकिन इस साल उन्हें रिलीज कर दिया गया. CSK का ये फैसला पथिराना के लिए मुनाफे का सौदा साबित हुआ, क्योंकि कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 18 करोड़ में खरीदा है.

भारतीय अनकैप्ड प्लेयर्स भी बने करोड़पति

मिनी ऑक्शन में कई ऐसे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी भी रहे, जो एक झटके में करोड़पति बन गए. चेन्नई सुपर किंग्स ने दो युवा उभरते हुए प्लेयर पर बड़ा दांव लगाया. 19 साल के विकेट कीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा और 20 वर्षीय टैलेंटेड ऑलराउंडर प्रशांत वीर की किस्मत चमकी और CSK ने दोनों युवा खिलाड़ियों को 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा. 

प्रशांत वीर: बेस प्राइस- 30 लाख, CSK ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा
कार्तिक शर्मा: बेस प्राइस- 30 लाख, CSK ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा
आकिब नबी डार: बेस प्राइस- 30 लाख, DC ने 8.40 करोड़ में खरीदा
तेजस्वी सिंह: बेस प्राइस- 30 लाख, KKR ने 3 करोड़ रुपये में खरीदा
मुकुल चौधरी: बेस प्राइस- 30 लाख, LSG ने 2.60 करोड़ में खरीदा



Source link