Last Updated:
MP News Live: मध्यप्रदेश के हर कोने से ताजा खबरों के लिए News18 से जुड़े रहें. यहां आपको राजनीतिक हलचल, क्राइम, प्राकृतिक आपदाएं, स्थानीय विकास तक हर क्षेत्र की बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी खबरें मिलेंगी.
MP LIVE
MP LIVE: मध्यप्रदेश के लाखों श्रमिक परिवारों के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज संबल योजना के तहत एक ही क्लिक में 160 करोड़ रुपये की राशि सीधे हितग्राहियों के खातों में जारी करेंगे. यह राशि अनुग्रह सहायता के 7,227 प्रकरणों में बांटी जाएगी. दोपहर 1 बजे, मुख्यमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे और प्रदेशभर के श्रमिकों को इस योजना का लाभ मिलेगा. खास बात यह है कि यह पैसा बिना किसी भागदौड़, बिना किसी दफ्तर के चक्कर लगाए, सीधे बैंक खाते में पहुंचेगा. संबल योजना असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों के लिए किसी सुरक्षा कवच से कम नहीं है. मेहनत-मजदूरी कर परिवार पालने वाले श्रमिकों को मुश्किल वक्त में सहारा देने के लिए यह योजना बनाई गई है.अगर किसी श्रमिक की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को 4 लाख रुपये की सहायता दी जाती है. वहीं सामान्य मृत्यु की स्थिति में 2 लाख रुपये का प्रावधान है. स्थायी अपंगता होने पर 2 लाख रुपये, और आंशिक स्थायी अपंगता पर 1 लाख रुपये की मदद दी जाती है. इसके अलावा, अंत्येष्टि सहायता के रूप में 5 हजार रुपये भी दिए जाते हैं.