SRH ने ऑक्शन में अनकैप्ड प्लेयर्स पर खेला दांव, IPL 2026 के लिए ऐसी है टीम

SRH ने ऑक्शन में अनकैप्ड प्लेयर्स पर खेला दांव, IPL 2026 के लिए ऐसी है टीम


नई दिल्ली. आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन खत्म हो चुका है. अबू धाबी में आयोजित हुए इस इवेंट में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने 10 स्लॉट भरने के लिए खरीददारी की. हैदराबाद की टीम ने एक खिलाड़ी के लिए अपनी तिजोरी खोलते हुए उसकी बोली 10 करोड़ के पार पहुंचाकर टीम में शामिल किया. फ्रेंचाइजी ने कई अनकैप्ड प्लेयर्स को खरीदा, जिससे उसके पर्स में 5 करोर्ड़ 45 लाख रुपये भी बच गए. आइए जानते हैं इस ऑक्शन के बाद आईपीएल 2026 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का स्क्वॉड कैसा है.

कौन है वो स्टार, जिस पर लुटाए 13 करोड़?
हैदराबाद ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर लियाम लिविंग्स्टन को खरीदने के लिए 13 करोड़ रुपये खर्च किए. इस इंग्लिश खिलाड़ी को खरीदने के लिए SRH ने लंबी बिडिंग की. पहले कोलकाता नाइटराइडर्स, फिर गुजरात टाइटंस और अंत में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ बिडिंग वॉर चली. 12.80 करोड़ रुपये पर पहुंचकर LSG का पर्स कम पड़ गया, जिसके बाद SRH ने 13 करोड़ में लिविंग्स्टन को खरीद लिया.

इन खिलाड़ियों को भी खरीदा
हैदराबाद ने ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर जैक एडवर्ड्स और अनकैप्ड विकेटकीपर बल्लेबाज सलिल अरोरा को भी करोड़पति बनाया. एडवर्ड्स को फ्रेंचाइजी ने तीन करोड़ में खरीदा, जबकि डेढ़ करोड़ में सलिल को टीम में शामिल किया. इनके अलावा शिवम मावी को 75 लाख, क्रैन्स फुलेतरा, प्रफुल हिंगे, अमित कुमार, ओनकर तुकाराम तरमले, साकिब हुसैन और शिवांग कुमार को 30-30 लाख रुपये देकर अपने साथ जोड़ा.

आईपीएल 2026 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वॉड.

इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन
पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर स्मरण, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदू मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी.

आईपीएल 2026 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद की टीम
पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर स्मरण, ईशान किशन, लियाम लिविंग्स्टन, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंदू मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, जैक एडवर्ड्स, सलिल अरोरा, शिवम मावी, क्रैन्स फुलेतरा, प्रफुल हिंगे, अमित कुमार, ओनकर तुकाराम तरमले, साकिब हुसैन और शिवांग कुमार.



Source link