एक आलू, सौ चटकारे! दूर से ही खींच लाती है खुशबू, सराफा का फेमस पोटैटो स्प्रिंग

एक आलू, सौ चटकारे! दूर से ही खींच लाती है खुशबू, सराफा का फेमस पोटैटो स्प्रिंग


Last Updated:

Indores Potato Spring: आज हम इंदौर के सराफा बाजार की चौपाटी में उस इंदौरी स्नैक से रूबरू करा रहे हैं, जिसे खाने के लिए बच्चे और युवा बेहद उतावले रहते हैं. पोटैटो ट्विस्टर अपनी चटपटी और क्रिस्पी खासियत के कारण Gen Z की सराफा में सबसे पसंदीदा पसंद बन चुका है.

Indores Potato Spring: आज हम इंदौर के सराफा बाजार की चौपाटी में हैं उद्देश्य है आपसे एक ऐसे इंदौरी स्नैक्स को रूबरू कराना जिसे खाने के लिए बच्चे वैसे ही उतावले रहते हैं, जिससे वह गुड्डी के बाल खाने के लिए रहते हैं. आप यह भी कह सकते हैं कि Gen Z की सराफा में यह सबसे पसंदीदा चटपटी च्वाइस है‌, पैश है पोटैटो ट्विस्टर. पोटैटो ट्विस्टर जिसे पोटैटो स्पाइरल भी कहा जाता है एक आलू का तला हुआ रूप है जिस पर मसाले डालकर खाया जाता है. इसके लिए एक मशीन में आलू को बड़े करीने से स्पाइरल आकार में काटा जाता है. फिर उसे एक लकड़ी की स्टिक पर फंसाया जाता है और तलकर उसपर कुछ मसाले डालकर खिलाया जाता है.

पोटैटो ट्विस्टर की खासियत
पोटैटो ट्विस्टर की सबसे बड़ी खासियत है इसका स्वरूप, लंबा सा घुमावदार सू्र्ख लाल रंग का स्पाइरल जिस पर एक विशेष मसाला लगा हुआ है दूर से देखने में ही सुंदर लगता है और इसे खाने का मन करता है. जितना सुंदर यह दिखाता है उतनी अच्छी इसकी खुशबू दूर से ही आ जाती है और आपके मुंह में पानी आ जाता है फिर आप खुद को इसे खाने से नहीं रोक सकते.

इंदौर की सराफा चौपाटी पर 100 से ₹150 में मिलने वाला पोटैटो ट्विस्टर भले ही किसी जमाने में थाईलैंड या कोरिया से आया हो लेकिन अब यह पूरी तरह से इंदौरी हो चुका है इसमें आप इंदौरी मसाले लग चुके हैं चीज, मेयोनीज़, और तरह-तरह की चटनी डालकर इसे अलग ही फ्लेवर दे दिया गया है, जो भी इस खाता है इसका फोटो खींचना और रील बनाना नहीं भूलता.

कैसे बनता है पोटैटो ट्विस्टर ? 
सबसे पहले आलू को खास मशीन से पतले, स्पाइरल चिप्स के रूप में काटा जाता है फिर इसे बेसन, चावल का आटा और ढेर सारे मसालों से बने पतले घोल में डुबोया जाता है. यही घोल इसे अंदर से मुलायम और बाहर से कुरकुरा बनाता है. उसके बाद गरम तेल में तलकर इसपर अपनी पसंद का मसाला जैसे चटपटा चाट मसाला, पेरी-पेरी, या चीज़ मसाला डाला जाता है. अगली बार जब भी आप सराफा जाएं या इंदौर का रुख करें तो पोटैटो ट्विस्टर को खाना न भूले.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homelifestyle

आलू भी बना स्टार! पोटैटो ट्विस्टर युवाओं की पहली पसंद, इंदौर का क्रंची क्रेज



Source link