एमपी विधानसभा का विशेष सत्र LIVE: 2047 के विजन पर चर्चा, 7 घंटे मंथन, लंच ब्रेक भी नहीं होगा

एमपी विधानसभा का विशेष सत्र LIVE: 2047 के विजन पर चर्चा, 7 घंटे मंथन, लंच ब्रेक भी नहीं होगा


Last Updated:

MP Assembly Special Session: मध्यप्रदेश विधानसभा में आज विशेष सत्र चल रहा है. इस दौरान प्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने का संकल्प पेश किया गया. संकल्प पर चर्चा के लिए कुल सात घंटे का समय तय कि…और पढ़ें

मनरेगा का नाम बदलने पर कांग्रेस ने विरोध किया.

भोपाल. मध्यप्रदेश में आज विधानसभा का विशेष सत्र चल रहा है. इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश को विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाने का संकल्प पेश किया. इस संकल्प पर चर्चा के लिए कुल 7 घंटे का समय तय किया गया है, जिसमें एक घंटे मुख्यमंत्री और एक घंटे नेता प्रतिपक्ष अपनी स्टेटमेंट देंगे, जबकि बचे 5 घंटे विधायक चर्चा में भाग लेंगे. खास बात यह है कि विशेष सत्र के दौरान आज लंच ब्रेक नहीं रखा गया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 2 साल में सरकार ने ऐसे दूरगामी निर्णय लिए हैं, जो आने वाले समय में माइलस्टोन के रूप में याद किए जाएंगे. बताते चलें कि मध्यप्रदेश विधानसभा में खास प्रदर्शनी भी लगाई गई है. इसके माध्यम से प्रदेश और विधानसभा के गौरवशाली इतिहास को बताया गया है.

December 17, 202515:18 IST

CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा ऐलान, एमपी में सरकारी बस सेवा होगी शुरु, नाम ‘जनबस’ दिया गया

December 17, 202515:17 IST

प्रदेश के सभी शमशान घाटों को 2026 दिसंबर तक सड़क से जोड़ा जाएगा

सदन में मंत्री प्रहलाद पटेल ने कहा कि विकास के मॉडल के बारे में हमको सोचना ही होगा. अटल जी ने पीएम सड़क योजना की शुरुआत की थी. आज पीएम सड़क योजना का चौथा चरण चल रहा. नर्मदा किनारे 20 से 25 किलोमीटर के बीच आश्रय स्थल बनाये जाएंगे. परिक्रमा वासियों को कोई परेशानी न हो उसका ख्याल रखा जा रहा है. अगले तीन साल में 30 हजार किलोमीटर सड़क का निर्माण होगा. 1766 क्षतिग्रस्त पुल का सुधार अगले 3 साल में होगा. श्मशान की भूमि से कब्जा हटाया जाएगा. प्रदेश के सभी शमशान घाटों को 2026 दिसंबर तक सड़क से जोड़ा जाएगा. प्रदेश में 11 लाख से ज्यादा परिवार चयनित किये है जो लखपति दीदी के श्रेणी में है

December 17, 202515:17 IST

मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविन्द सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है. शिकायती पत्र में भिण्ड जिले में पुलिस और खनिज माफियाओं के गठजोड़ के तहत चल रहे अवैध रेत कारोबार का आरोप लगाया है. पत्र में इस कारोबार को तत्काल न रोके जाने पर मुरैना के बामौर जैसी घटना (जहां 10 वर्ष पूर्व एक आईपीएस अधिकारी की हत्या हुई थी) की पुनरावृत्ति की आशंका जताई गई.

डॉक्टर गोविंद सिंह ने पत्र में एक हालिया घटना का विस्तृत उल्लेख करते हुए लिखा लहार के एसडीएम विजय सिंह यादव ने बीते रोज ओवरलोड और बिना रॉयल्टी के जा रहे रेत से भरे ट्रैक्टरों को रोकने का प्रयास किया. एक ट्रैक्टर चालक ने एसडीएम के सरकारी वाहन पर सीधे ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया, जिससे एसडीएम बाल-बाल बचे, लेकिन उनका सरकारी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इस घटना से जिले में रेत माफियाओ का बेखौफ अंदाज सामने आया और यह घटना प्रमाण दे रही है कि कहीं ना कहीं रेत माफियाओं को खुला संरक्षण है.

December 17, 202515:16 IST

कांग्रेस को राम के नाम से एलर्जी- भाजपा

विधानसभा में कांग्रेस ने मनरेगा का नाम बदलने को लेकर प्रदर्शन किया. इस पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा बोले कि कांग्रेस को राम के नाम से एलर्जी है. सोनिया गांधी के चक्कर में कांग्रेस भगवान राम का विरोध करती है. इस देश में राम के खिलाफ जो भी गया उनकी राजनीति बंद हो गई चाहे रावण हो या कांग्रेस. पीएम मोदी के दिल में और मन में गांधी जी बसे हैं. उनके विचारों को आधार बनाकर ही बीजेपी आगे बढ़ी है. राम मंदिर का निर्माण कराया गया

December 17, 202515:16 IST

विधानसभा में मनरेगा का नाम बदलने को लेकर प्रदर्शन

विधानसभा में मनरेगा का नाम बदलने को लेकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया. कांग्रेस विधायकों का कहना है कि यह सरकार महात्मा गांधी की पदचिन्हों पर चलने की तो बात करती है पर उनके नाम पर योजनाएं संचालित हो रही हैं उन्हें बदल रही है, इससे साफ होता है कि वास्तव में यह लोग गांधी उपासक नहीं है. कांग्रेस इस तरह के कृत्य को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी. आपने प्रधानमंत्री आवास प्रधानमंत्री जन धन योजना सहित तमाम नाम रखे हमने विरोध नहीं किया, लेकिन यदि आप महात्मा गांधी के नाम से संचालित की जा रही योजनाओं को नाम बदलेंगे तो बर्दाश्त नहीं होगा.

homemadhya-pradesh

LIVE: 10 साल बाद MP विधानसभा का विशेष सत्र, 2047 के विजन पर चर्चा, 7 घंटे मंथन





Source link