मंडला जिले में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। बुधवार को कान्हा नेशनल पार्क के भिलवानी में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया, जो जिले में सबसे कम रहा। मंडला शहर का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह जिले में घना कोहरा भी छाया रहा, ज
.
कान्हा नेशनल पार्क के अन्य क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। सोमवार सुबह कान्हा रेंज का तापमान 8.1 डिग्री रहा। वहीं, किसली में 9.2 डिग्री, सूपखार में 8.6 डिग्री और मुक्की में 9.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।
सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने से दृश्यता (विजिबिलिटी) काफी कम रही, जिससे आवाजाही में परेशानी हुई। हालांकि, धीरे-धीरे कोहरा कम हुआ, लेकिन सुबह 9 बजे के बाद भी हल्का कोहरा बना रहा।
दस दिनों से जिले का न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री रहा
पिछले दस दिनों से जिले का न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जिससे तीव्र ठंड महसूस की जा रही है। सोमवार को मंडला शहर का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री और अधिकतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया था।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के ऊपर लगभग 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 222 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। हालांकि, मध्य प्रदेश के ऊपर मौसम साफ बना हुआ है और आगामी 3-4 दिनों में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है।