Last Updated:
Gold Man Icecream: इंदौर के सर्राफा की गलियों में घूमते हैं तो चौपाटी पर लगी स्वाद के शौकीनों की भीड़ आपको दूर-दूर तक दिखाई देती है. इन्हीं सब के बीच फुटपाथ पर एक दुकान लगी है. जहां लगातार लोग सेल्फिया ले रहे हैं और जोर-जोर से ठहाके की आवाजें आ रही है.
Gold Man Icecream: जब आप इंदौर के सर्राफा की गलियों में घूमते हैं तो चौपाटी पर लगी स्वाद के शौकीनों की भीड़ आपको दूर-दूर तक दिखाई देती है. लेकिन इन्हीं सब के बीच फुटपाथ पर एक दुकान लगी है. जहां लगातार लोग सेल्फिया ले रहे हैं और जोर-जोर से ठहाके की आवाजें आ रही है. यही दुकान है गोल्डमैन की जो डेढ़ से 2 किलो सोना पहनता है और सोने की ही कुल्फी खिलाते हैं.
प्रकाश कुल्फी वाले बंटी यादव बताते हैं कि उनकी दुकान की शुरूआत उनके दादाजी ने 1965 में की थी तब से ही यह मशहूर कुल्फी लोगों की पहली पसंद बनी हुई है. यह उनका शौक है कि वह लोगों को शुद्ध और ताजी कुल्फियां खिलाते हैं. दुकान दशकों से ही चली आ रही है, बस उन्होंने एक नवाचार करते हुए इसमें लोगों को गोल्ड की कुल्फी का अनुभव दिया है जिसमें वह गोल्ड की बरक से कुल्फी को सजाकर लोगों को परोसते हैं जो देश भर में मशहूर हो गई है.
भगवान महाकाल की कृपा
लोग यहां कुल्फी खाने तो आते ही है लेकिन उनके सोने को देखने ज़्यादा आते हैं. ग्राहक उनके साथ सेल्फ़ी लेते हैं और उनके अनोखे मजाकिया अंदाज और वाकपटुता का आनंद भी उठाते हैं. देर रात तक वो 1.5 से 2 किलो सोने के गहने पहनकर रखते हैं जिसकी कीमत ही डेढ़ से दो करोड रुपए बताई जाती है. हालांकि, वह कहते हैं कि उन्हें नहीं पता है इस पूरे सोने का वजन कितना है भगवान महाकाल की कृपा से उनके पास यह सोना है काम करते गए और वह उसे जोड़ने गए उन्होंने इसका कभी वजन नहीं कराया.
मजाकिया अंदाज में वह कहते हैं कि उनका सोना तो मिलावट वाला है इसमें 10% मिलावट की गई है यह केवल दिखाने का है. फिर बताते हैं कि सोने के आभूषण शुद्ध सोने से नहीं बन सकते इसमें 90% सोना ही होता है और 10 प्रतिशत मिलावट होती है. इसे पहन कर उन्हें चोरी का डर नहीं लगता वाले सवाल पर वह कहते हैं कि इंदौर सुरक्षित चेहरे और देर रात तक भी यहां पर सोना पहनने पर भी उन्हें किसी चोरी या डकैती कोई डर नहीं है. गोल्डमैन की सबसे ज्यादा चर्चित है 24 कैरेट वाली गोल्ड कुल्फी इस कुल्फी पर असली 24 कैरेट सोने का बरक लगाया जाता है, जिसकी एक कुल्फी की कीमत करीब 451 रुपए है. बंटी यादव मज़ाकिया अंदाज़ में कहते हैं कि कुल्फी तो फ्री है मैं ग्राहकों से सिर्फ़ सोने के वर्क का दाम लेता हूं.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें