छतरपुर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह प्रशासन ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के हुसैन मस्जिद के पीछे अतिक्रमण हटाने के लिए बड़ी कार्रवाई की। बुलडोजर की मदद से करीब 22 मकानों को गिराया गया। प्रभावित परिवारों ने ठंड और अचानक कार्रवाई को लेकर प्र
.
सुबह नगर पालिका, राजस्व विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। भारी पुलिस बल के साथ कार्रवाई की गई और पूरे घटनाक्रम की निगरानी ड्रोन कैमरों से की गई।
लोग बोले- हमें सिर्फ 24 घंटे का समय मिला
प्रभावित लोगों ने कार्रवाई पर सवाल उठाए। मोहम्मद साहिब ने बताया कि उन्हें मंगलवार शाम को नोटिस मिला और बुधवार सुबह ही मकान तोड़ दिए गए। उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ 24 घंटे का समय मिला, यह असंवैधानिक है। पहले तो आवास दिया गया था, अब हम कहां जाएं?
कार्रवाई के दौरान मौके पर जुटी भीड़।
महिला निवासी संजू ने बताया कि उनका पति बीमार है और वह पांच घरों में झाड़ू लगाकर चार बच्चों का पालन-पोषण करती है। उन्होंने चिंता जताई कि ठंड के मौसम में हमें कहां रहना है? प्रशासन ने हमारी स्थिति का कोई ध्यान नहीं रखा।
एसडीएम बोले- तीन बार नोटिस दिया था
हालांकि एसडीएम अखिल राठौर ने बताया कि सभी संबंधित लोगों को तीन बार नोटिस दिए गए थे। उन्हें सड़क चौड़ीकरण की कार्रवाई के बारे में सूचित किया गया था और अपने निर्माण हटाने को कहा गया था। उन्होंने बताया कि लगभग 20 मकान तोड़े जा रहे हैं। एसडीएम ने स्पष्ट किया कि यदि किसी को आवास मिला है, तो भी वे शासकीय जमीन पर अतिक्रमण नहीं कर सकते।
अतिक्रमण हटाने के दौरान की तस्वीरें…



