टीकमगढ़ में पिकअप और बोलेरो की टक्कर हो गई।
टीकमगढ़ के पलेरा खरगापुर रोड पर एक तेज रफ्तार बोलेरो और सिलेंडर से भरे पिकअप वाहन में टक्कर हो गई। इस हादसे में पिकअप वाहन पलट गया। उसमें भरे सिलेंडर सड़क पर बिखर गए।
.
दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना बुधवार शाम करीब 5:30 बजे की है।
मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकाला
टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बोलेरो (यूपी 81 बीएन 9397) और पिकअप, दोनों में केवल चालक ही सवार थे। घटना के बाद राहगीरों ने घायलों को वाहनों से बाहर निकाला और पुलिस व 108 एम्बुलेंस को सूचना दी।
पिकअप वाहन में खाली सिलेंडर भरे हुए थे। हादसे के बाद वे सड़क पर फैल गए।
पिकअप वाहन में खाली सिलेंडर भरे हुए थे
सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायल चालकों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलेरा ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की एक टीम घायलों के बयान दर्ज करने अस्पताल पहुंची है और उनके परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में खाली सिलेंडर भरे हुए थे। यदि ये सिलेंडर गैस से भरे होते, तो एक बड़ा हादसा होने की आशंका थी। फिलहाल, दोनों चालकों की जान बच गई है।