नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की जेल: भिंड में मां के पास सो रही बच्ची को उठा ले गया था – Bhind News

नाबालिग से रेप के दोषी को 20 साल की जेल:  भिंड में मां के पास सो रही बच्ची को उठा ले गया था – Bhind News



भिंड जिले की मेहगांव स्थित विशेष पॉक्सो कोर्ट ने मंगलवार को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 20 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।

.

घटना 16 जनवरी 2021 की रात की है। गोरमी थाने में दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, मां अपनी नाबालिग बेटी के साथ सो रही थी। देर रात जब मां की नींद खुली, तो बेटी खाट पर नहीं थी। काफी तलाशने के बाद भी जब वह नहीं मिली, तो परिजनों ने 18 जनवरी को थाने में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने बरामद की बच्ची, 4 साल चला केस

पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी प्रमोद शाक्य (32), निवासी ग्राम सुरूरू (थाना बारासो) को गिरफ्तार कर बच्ची को बरामद किया। जांच के बाद चालान कोर्ट में पेश किया गया। करीब 4 साल तक चले इस केस में विशेष लोक अभियोजक अनीश शर्मा ने गवाह और सबूत पेश किए। कोर्ट ने इन्हीं सबूतों के आधार पर आरोपी को कड़ी सजा सुनाई।



Source link