बड़वानी ब्लॉक अध्यक्ष बने बाबू कोटवाल: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक्षों की जारी की सूची; संगठन मजबूत करना फोकस – Barwani News

बड़वानी ब्लॉक अध्यक्ष बने बाबू कोटवाल:  मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ब्लॉक अध्यक्षों की जारी की सूची; संगठन मजबूत करना फोकस – Barwani News


मध्य प्रदेश कांग्रेस ने लंबे विचार-विमर्श के बाद ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। यह सूची प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के अनुमोदन के बाद सामने आई है। पिछले लगभग दो महीने से ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर मंथन चल रहा था।

.

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आदेश जारी करते हुए बताया कि प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के अनुमोदन के बाद जिलों के अंतर्गत संलग्न सूची अनुसार नवीन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से की जाती है। बड़वानी जिले की चारों विधानसभाओं में ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

बड़वानी विधानसभा क्षेत्र में बड़वानी ब्लॉक अध्यक्ष पद पर बाबू कोटवाल को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, सिलावद ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. मोहसिन मुस्तकीम, पाटी ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र गोवर्धन लाल और बोकराटा ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम बजरंग यादव बनाए गए हैं।

ब्लॉक स्तर पर संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी

सेंधवा विधानसभा से ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र गाड़वे को जिम्मेदारी दी गई है। धनोरा ब्लॉक अध्यक्ष गुलासिंह आर्य, धवली ब्लॉक अध्यक्ष दीपक चौहान और बलवाड़ी ब्लॉक अध्यक्ष अजय द्विवेदी भी नियुक्त किए गए हैं।

पानसेमल विधानसभा क्षेत्र में रवि पाटिल को पानसेमल ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया है। निवाली ब्लॉक से सलीम खत्री, पलसूद उप-ब्लॉक से अनेश गोले और खेतिया ब्लॉक से दिनेश सोनिश को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

राजपुर विधानसभा क्षेत्र से राजपुर ब्लॉक अध्यक्ष सचिन जोशी होंगे। ओझर ब्लॉक की कमान भारत परिहार को सौंपी गई है, जबकि अंजड़ ब्लॉक अध्यक्ष सुनील चौधरी और ठीकरी ब्लॉक अध्यक्ष मोहन यादव नियुक्त किए गए हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने नियुक्ति आदेश में यह भी बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी की मंशा के अनुरूप, संबंधित पदाधिकारियों से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों, सिद्धांतों और संगठनात्मक अनुशासन के अनुसार कार्य करने की उम्मीद की जाती है। उनसे ब्लॉक स्तर पर संगठन को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा है।



Source link