मेरा जी मचल रहा है…टॉस से पहले बड़े मैच से हट गया ऑस्ट्रेलिया का सुपर स्टार

मेरा जी मचल रहा है…टॉस से पहले बड़े मैच से हट गया ऑस्ट्रेलिया का सुपर स्टार


नई दिल्ली. एशेज सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ उतरने से पहले ऑस्ट्रेलिया को मजबूरन प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव करना पड़ा. एक दिन पहले जारी किए गए इलेवन में जिस उस्मान ख्वाजा का नाम नहीं था वो पिछले मैच में कप्तानी करने वाले स्टीव स्मिथ की जगह खेलने उतरे. एडिटेड टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका लगा. दूसरे टेस्ट के बाद से ही स्मिथ की तबीयत खराब चल रही थी और वो आखिरकर इस मुकाबले से बाहर हो गए.

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बाद में स्मिथ की सेहत को लेकर बयान जारी किया. इसमें कहा गया कि दाएं हाथ के बल्लेबाज के मेलबर्न में होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट तक फिट होने की उम्मीद है. बयान में कहा गया, “पिछले कुछ दिनों से स्मिथ की तबीयत ठीक नहीं थी. उन्हें मतली और चक्कर आने जैसे लक्षण थे. उनकी लगातार निगरानी की गई और वह खेलने के करीब थे, लेकिन लक्षण बने रहने के कारण उन्हें बाहर रखने का फैसला लिया गया.”

टॉस से ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया ने बदली तीसरे टेस्ट की प्लेइंग XI

“स्मिथ का संभावित वेस्टिब्युलर समस्या के लिए इलाज किया जा रहा है. यह समस्या उन्हें पहले भी कभी-कभी हुई है और इसका इलाज किया जा रहा है. उम्मीद है कि वह मेलबर्न टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे.”

ऑस्ट्रेलिया की टीम एडिलेड में तीन बदलावों के साथ खेलने उतरी. ब्रिस्बेन में खेले गए दूसरे टेस्ट में आठ विकेट से जीत दर्ज करने वाली टीम में स्पिनर नाथन लायन, पैट कमिंस और उस्मान ख्वाजा की वापसी हुई है. माइकल नेसर, ब्रेंडन डॉगेट और स्टीव स्मिथ को बाहर किया गया.

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: जेक वेदराल्ड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, उस्मान ख्वाजा, कैमरून ग्रीन, एलेक्स केरी, जोश इंग्लिस, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, स्कॉट बोलैंड

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), विल जैक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग



Source link