Last Updated:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को इथियोपिया गए थे और इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली ने अदीस अबाबा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया. इसी के साथ वह खुद पीएम मोदी को अपनी गाड़ी में बैठाकर होटल तक भी ले गए. कई सारी तस्वीरें पीएम मोदी और इथियोपिया के पीएम की कार में बैठे और बात करते हुए खूब वायरल हुई है. आपको बता दें कि वह दोनों जिस गाड़ी में गए वह टाटा ग्रुप की रेंज रोवर थी.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने तीन देशों के दौरे की शुरुआत की. इस दौरे के तहत वह सबसे पहले जॉर्डन पहुंचे. फिर इसके बाद वह इथियोपिया गए और इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली ने अदीस अबाबा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मोदी का स्वागत किया. वह मोदी को अपनी गाड़ी में बैठाकर होटल तक भी ले गए. जिस गाड़ी में दोनों होटल तक गए वह रेंज रोवर कार थी.

टाटा ग्रुप का रेंज रोवर से गहरा नाता है क्योंकि टाटा मोटर्स ने साल 2008 में फोर्ड से जैगुआर और लैंड रोवर को करीब 2.3 बिलियन डॉलर में खरीद लिया था और तब से रेंज रोवर टाटा की लग्जरी गाड़ियों का मुख्य हिस्सा बन गया है.

ये खरीदारी रतन टाटा की आगे बढ़ने की सोच का नतीजा थी जिन्होंने इन आइकॉनिक ब्रिटिश ब्रांड्स को बचाया और इसमें नई जान डाली. उस समय फोर्ड को आर्थिक संकट था और ये ब्रांड्स मुश्किल में थे. टाटा के आने के बाद जैगुआर लैंड रोवर यानी जेएलआर ने कमाल की तरक्की की और सेल्स दोगुनी हो गई नई.
Add News18 as
Preferred Source on Google

फैक्टरियां खुली और अरबों का निवेश हुआ जिससे हजारों नौकरियां बनीं और ब्रांड्स की वैल्यू आसमान छूने लगी. रतन टाटा का विजन था कि टाटा ग्रुप को ऑटोमोबाइल के हर सेगमेंट में मजबूत बनाना चाहे सस्ती नैनो हो या लग्जरी रेंज रोवर और इस खरीदारी से टाटा ग्लोबल लेवल पर बड़ा प्लेयर बन गया.

टाटा ग्रुप की वजह से रेंज रोवर आज भी लग्जरी एसयूवी का हिस्सा बना हुआ है और भारत में भी इसकी डिमांड तेजी से बढ़ रही है. ये कार इस बात का भी सबूत है कि सही विजन और लगन से कितना कुछ बदल सकता है टाटा ने ब्रिटिश हेरिटेज को इंडियन टच देकर ग्लोबल सफलता की मिसाल कायम की.

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस टाटा की जिस रेंज रोवर सेंटिनल में बैठे हैं वह खास आर्मर्ड एसयूवी है और इसकी कीमत दस करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जाती है. ये गाड़ी लैंड रोवर कंपनी की स्पेशल व्हीकल ऑपरेशंस यूनिट द्वारा बनाई जाती है जिसमें सबसे ऊंचे स्तर की सुरक्षा दी गई है जैसे वीआर8 या वी8 बैलिस्टिक प्रोटेक्शन जो गोली ग्रेनेड और आईईडी जैसे विस्फोटों से बचाती है.

बॉडी में भारी आर्मर प्लेट्स और बुलेटप्रूफ ग्लास लगे हैं अंदर से बाहर कुछ दिखता नहीं लेकिन सुरक्षा पूरी रहती है. टायर रन फ्लैट हैं मतलब पंक्चर होने पर भी 80 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से 50 किलोमीटर तक चल सकती है. इंजन पांच लीटर सुपरचार्ज्ड वी8 पेट्रोल जो करीब 375 हॉर्सपावर देता है. 0 से 100 किलोमीटर सिर्फ दस सेकंड में पहुंच जाती है और टॉप स्पीड करीब 200 किलोमीटर प्रति घंटा है. इतना वजन होने के बावजूद ये ऑफ रोड भी अच्छी चलती है और हर तरह की सड़क पर मजबूत पकड़ रखती है.

पीएम मोदी की इस कार में बैठने का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें इथियोपिया के प्रधानमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कार में बैठते हुए देखा गया. प्रधानमंत्री ने खुद गाड़ी चलाकर पीएम मोदी को पहुंचाया होटल और म्यूजियम से लेकर पार्क तक की सैर भी कराई.