Who Is Vignesh Puthur: IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में मंगलवार को रिक्शा चालक के बेटे पर लाखों रुपये की बरसात हो गई. राजस्थान रॉयल्स (RR) फ्रेंचाइजी का दिल इस गुमनाम क्रिकेटर के लिए पसीज गया. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शहर अबू धाबी में मंगलवार को IPL 2026 के मिनी ऑक्शन के दौरान एक अनजान स्पिनर पर राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने बोली लगाकर उसे खरीद लिया. राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने मिनी ऑक्शन में इस क्रिकेटर को उसके बेस प्राइज 30 लाख रुपये में खरीद लिया.
रिक्शा चालक के बेटे के लिए पसीजा राजस्थान रॉयल्स का दिल
यह क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि केरल के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने वाले बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर विग्नेश पुथुर हैं. विग्नेश पुथुर के पिता सुनील कुमार एक ऑटो ड्राइवर हैं. विग्नेश पुथुर, जो पिछले IPL सीजन में मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा थे, अब वह आईपीएल 2026 के दौरान राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. विग्नेश पुथुर को पिछले IPL ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की टीम ने उनके बेस प्राइज 30 लाख रुपये में खरीदा था. विग्नेश पुथुर ने पिछले आईपीएल 2025 सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए 5 मैच खेले और 18.17 की औसत से 6 विकेट चटकाए.
IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में लुटा दिए लाखों रुपये
विग्नेश पुथुर को मुंबई इंडियंस की टीम ने IPL 2026 सीजन के ऑक्शन से पहले ही रिलीज कर दिया था. IPL 2026 सीजन के ऑक्शन में एक बार फिर विग्नेश पुथुर उतरे और इस बार राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम ने उन्हें 30 लाख रुपये में खरीद लिया. कलाई के स्पिनर विग्नेश पुथुर अपनी घातक गेंदबाजी से बड़े से बड़े बल्लेबाजों को चित करने में माहिर हैं. विग्नेश पुथुर ने डोमेस्टिक क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से सभी को इम्प्रेस किया है. विग्नेश पुथुर ने अभी तक 9 टी20 मैचों में 19.41 की औसत से 12 विकेट हासिल किए हैं.
विग्नेश पुथुर के पिता ऑटो ड्राइवर
24 साल के विग्नेश पुथुर केरल के मलप्पुरम के रहने वाले हैं. विग्नेश पुथुर के पिता सुनील कुमार एक ऑटो ड्राइवर हैं और उनकी मां केपी बिंदु एक गृहिणी हैं. आर्थिक तंगी के बावजूद विग्नेश पुथुर के माता-पिता ने उन्हें एक कामयाब क्रिकेटर बनाने का बेड़ा उठाया. इस युवा खिलाड़ी ने अब तक केरल के लिए सीनियर स्तर 4 टी20 मैच खेले हैं और 6 विकेट झटके हैं. विग्नेश पुथुर अंडर-14 और अंडर-19 स्तर पर भी खेल चुके हैं.
तमिलनाडु प्रीमियर लीग में भी खेल चुके
विग्नेश पुथुर तमिलनाडु प्रीमियर लीग में भी खेल चुके हैं. विग्नेश पुथुर पहले मीडियम पेस गेंदबाजी करते थे, लेकिन एक स्थानीय क्रिकेटर मोहम्मद शेरिफ ने उन्हें लेग स्पिन करने के लिए कहा. इससे उनके करियर की दिशा बदल गई और वे त्रिशूर चले गए और सेंट थॉमस कॉलेज के लिए केरल कॉलेज प्रीमियर टी20 लीग में एक बड़े स्टार बन गए. इस साल की शुरुआत में उन्हें दक्षिण अफ्रीका में SA20 के लिए भेजा गया था, जहां वे MI केप टाउन के लिए नेट बॉलर थे.