Last Updated:
Delhi Capitals Team Aqib Nabi Dar : आकिब नबी डार को दिल्ली कैपिटल्स ने IPL ऑक्शन में 8 करोड़ 40 लाख में खरीदा है. रणजी ट्रॉफी में 44 विकेट और दलीप ट्रॉफी में 4 गेंदों पर 4 विकेट लेकर चर्चा में आए.
आकिब नबी डार जम्मू कश्मीर राज्य के बारामूला जिले के शीरी गांव से आते हैं. उन्हें IPL ऑक्शन बिडिंग के दौरान दिल्ली कैपिटल्स टीम ने 8 करोड़ 40 लाख रुपए में अपनी टीम के लिए खरीद लिया है.

आकिब अपने बेस प्राइस 30 लाख से लगभग 28 गुना ज्यादा की रकम पर खरीदे गए हैं. उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा है. दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स ने नीलामी जंग शुरू की. आरसीबी भी रेस में शामिल हुई. आकिब का दाम 2 करोड़ रुपये के पार पहुंचा. आरसीबी बाहर हुआ, तो एसआरएच रेस में उतर गया. अंत में दिल्ली कैपिटल्स ने आकिब को खरीद ही लिया.

आकिब सबकी नजर में तब आए, जब उन्होंने इस बार रणजी ट्रॉफी में 44 विकेट लिए और वह देश के सबसे शानदार गेंदबाजों में से एक बने. वहीं, फिर दलीप ट्रॉफी में इन्होंने 4 बालों पर 4 विकेट लेकर एक रिकॉर्ड बनाया, तो तब इनका नाम पूरे भारत देश में गूंज गया.
Add News18 as
Preferred Source on Google

यह आकिब की बैटिंग करते हुए की एक तस्वीर है. आकिब काफी बड़े और खतरनाक हार्ड हीटर बैट्समैन भी हैं. वह काफी लंबे-लंबे छक्के लगाते हैं. यह भी एक चीज है, जिसकी वजह से उन्हें आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल ने लिया है. क्योंकि वह बैटिंग में भी अपना योगदान देते हैं.

इस मौके पर आकिब के घर में भी खुशी का माहौल हो गया है. आकिब के पिता गुलाम नबी डार ने कहा कि यह तो बस आकिब की शुरुआत है. अभी तो उसे टीम इंडिया के लिए खेलना है और उसके लिए वह कड़ी मेहनत भी कर रहा है.