GT Squad IPL 2026: गुजरात की टीम में 150 की रफ्तार वाले गेंदबाज की एंट्री, होल्डर पर भी खेला दांव, देखें पूरा स्क्वॉड

GT Squad IPL 2026: गुजरात की टीम में 150 की रफ्तार वाले गेंदबाज की एंट्री, होल्डर पर भी खेला दांव, देखें पूरा स्क्वॉड


Gujarat Titans Squad IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए सभी 10 टीमों ने अपने-अपने पत्ते खोल दिए हैं. मंगलवार (16 दिसंबर) को अबू धाबी के पांच सितारा होटल में मिनी ऑक्शन का आयोजन हुआ, जिसमें 10 टीमों ने 77 खिलाड़ियों पर कुल 215.45 करोड़ रुपये खर्च किए. सबसे ज्यादा पैसों की बारिश ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन पर हुई. कोलकाता नाइट राइडर्स ने ग्रीन को 25.20 करोड़ रुपये में खरीदकर आईपीएल इतिहास का सबसे महंगा विदेशी खिलाड़ी बना दिया. 

आईपीएल 2026 ऑक्शन में भले ही कैमरून ग्रीन सबसे महंगे खिलाड़ी बने, लेकिन सबसे ज्यादा शोर भारत के 2 अनकैप्ड खिलाड़ी प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा के नाम की मची. दोनों युवा खिलड़ियों को मानो जैकपॉट हाथ लग गया. कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये देकर अपनी टीम में शामिल कर फैंस को हैरान कर दिया. बात करें गुजरात टाइटंस की तो उन्होंने ऑक्शन में 5 खिलाड़ियों को खरीदा. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में धमाल मचा रहे पेसर अशोक शर्मा को गुजरात टाइटंस ने 90 लाख रुपये में खरीदा. अशोक शर्मा घरेलू क्रिकेट में 150 KMPH की रफ्तार से गेंद डाल चुके हैं और आईपीएल 2026 में वो अपनी स्पीड से बल्लेबाजों के होश उड़ाने का दम रखते हैं.

आईपीएल 2026 के लिए गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड

Add Zee News as a Preferred Source


अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, गुरनूर सिंह बरार, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, जोस बटलर, कगिसो रबाडा, कुमार कुशाग्र, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद अरशद खान, निशांत सिंधु, प्रसिद्ध कृष्णा, आर. साई किशोर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, शुभमन गिल, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, टॉम बैंटन, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, पृथ्वीराज यारा

गुजरात टाइटंस ने इन खिलाड़ियों को खरीदा

टॉम बैंटन (2 करोड़ रुपये)
जेसन होल्डर (7 करोड़ रुपये)
अशोक शर्मा (90 लाख रुपये)
पृथ्वी राज (30 लाख रुपये)
ल्यूक वुड (75 लाख रुपये

गुजरात टाइटंस ने इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन 

शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, कुमार कुशाग्र, अनुज रावत, जोस बटलर, निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, अरशद खान, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, इशांत शर्मा, गुरनूर सिंह बरार, राशिद खान, मानव सुथार, साई किशोर, जयंत यादव



Source link