IND vs SA: इकाना में छाए घने कोहरे के बीच ड्रामा! किसपर भड़के कोच गौतम गंभीर? जानें पूरा मामला

IND vs SA: इकाना में छाए घने कोहरे के बीच ड्रामा! किसपर भड़के कोच गौतम गंभीर? जानें पूरा मामला


IND vs SA 4th T2OI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का चौथा टी20 मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. हालांकि, फैंस के लिए बुरी खबर ये है कि इकाना स्टेडियम में घना कोहरा छाया हुआ है और इसी वजह से मैच तय समय से शुरू नहीं हुआ. ताजा रिपोर्ट के अनुसार अंपायर शाम 7:30 बजे मैदान का जायजा लेंगे और उसके बाद ही टॉस के समय और मैच से जुड़ी आगे की जानकारी सामने आएगी. 

लखनऊ के इकाना स्टेडियम में छाए घने कोहरे के बीच मैदान पर दिलचस्प ड्रामा देखने को मिला. शाम 6:50 बजे अंपायर निरीक्षण करने आए तो टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर अपने सर नेम की तरह काफी ‘गंभीर’ दिखे. वो मैदान पर थोड़े गुस्से में भी दिखाई दिए. आइए जानते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है. 

इकाना स्टेडियम में ड्रामा!

Add Zee News as a Preferred Source


लखनऊ में फिलहाल कड़ाके की ठंड पड़ रही है और इसी वजह से मैदान पर काफी धुंध है. पहले ये रिपोर्ट सामने आई कि टॉस 20 मिनट देरी से होगा, लेकिन बाद में पता चला कि अंपायर घने कोहरे से चिंतित हैं और शाम 7:30 बजे वो दोबारा जायजा लेंगे. साउथ अफ्रीका के हेड कोच शुक्रि कॉनराड और कप्तान एडन मार्करम अंपायर के इस फैसले से संतुष्ट दिखे, लेकिन गौतम गंभीर खुश नहीं दिखे. उन्होंने अंपायर से थोड़ी बहस भी की और नाराजगी व्यक्त की. 

शुभमन गिल नहीं खेलेंगे

साउथ अफ्रीका के खिलाफ चौथे T20I से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है. रिपोर्ट के अनुसार उपकप्तान शुभमन गिल पैर में लगी चोट के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं. देखना दिलचस्प होगा कि अगर ये मुकाबला होता है तो शुभमन गिल की जगह प्लेइंग इलेवन में किसकी एंट्री होगी. तीन मैचों से अपने मौके का इंतजार कर रहे संजू सैमसन की एंट्री हो सकती है.

ये भी पढ़ें: CSK ने इस खिलाड़ी को दी ‘नई जिंदगी’ को खुश हो गईं लड़का से लड़की बनीं अनाया बांगर, मिनटों में VIRAL हुआ रिएक्शन

 



Source link