अब इस टीम के लिए ODI में गर्दा उड़ाएंगे KL Rahul, स्क्वाड में कई स्टार खिलाड़ियों को मिली जगह

अब इस टीम के लिए ODI में गर्दा उड़ाएंगे KL Rahul, स्क्वाड में कई स्टार खिलाड़ियों को मिली जगह


Vijay Hazare Trophy 2025 KL Rahul: केएल राहुल टेस्ट और वनडे टीम का अहम हिस्सा हैं. इन दिनों टीम इंडिया अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज खेल रही है. इसके बाद उसे जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलना है. इस बीच कोई टेस्ट भी नहीं है. ऐसे में केएल राहुल अब एक नई टीम के लिए वनडे फॉर्मेट के एक बड़े टूर्नामेंट में जलवा दिखाते नजर आएंगे. ये टूर्नामेंट कुछ और नहीं बल्कि विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 है, जिसका आगाज 24 दिसंबर से होने जा रहा है. इस टूर्नामेंट में केएल राहुल अपनी घरेलू क्रिकेट टीम कर्नाटक के लिए जलवा दिखाएंगे. मयंक अग्रवाल की कप्तानी वाली कर्नाटक डिफेंडिंग चैंपियन है. आखिरी बार उसने विदर्भ को फाइनल में मात देकर खिताब जीता था.

विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के लिए कर्नाटक टीम का ऐलान कर दिया गया है. टीम में कुल 16 खिलाड़ियों को जगह मिली है. खास बात ये है कि कर्नाटक की टीम में केएल राहुल, प्रसिद्ध कृष्णा और देवदत्त पडीक्क्ल जैसे स्टार प्लेयर भी शामिल हैं. यह टूर्नामेंट 50 ओवरों का होगा. हाल में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने सभी साफ किया था कि सभी सीनियर खिलाड़ियों के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य है. राहुल के अलावा रोहित शर्मा और विराट कोहली भी इस टूर्नामेंट में नजर आएंगे.

कब है कर्नाटक का पहला मैच?

कर्नाटक अपना पहला मैच 24 दिसंबर को झारखंड के खिलाफ खेलेगी. राहुल इस टूर्नामेंट में सभी मैच तो नहीं खेलेंगे, लेकिन कुछ मैचों में उनका जलवा दिखेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलना है, जिसमें राहुल भी नजर आएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source


राहुल बड़े मैच मिस कर सकते हैं

रिपोर्ट के अनुसार, टीम इंडिया 11 से 18 जनवरी के बीच न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. यही वजह है कि राहुल ग्रुप-स्टेज के आखिरी कुछ मैच और नॉकआउट मैच मिस कर सकते हैं. विजय हजारे ट्रॉफी में कर्नाटक को ग्रुप-A में जगह मिली है. इस ग्रुप में उसके साथ झारखंड, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, त्रिपुरा, राजस्थान और मध्य प्रदेश भी हैं. ग्रप स्टेज में कर्नाटक अपने सभी मैच अहमदाबाद में खेलेगी.

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए कर्नाटक की टीम इस प्रकार है

मयंक अग्रवाल (कप्तान), करुण नायर (उप-कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, स्मरण आर, श्रीजित केएल (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, श्रेयस गोपाल, व्यशक वी, मनवंत कुमार एल, श्रीशा एस आचार, अभिलाश शेट्टी, शरत बीआर (विकेटकीपर), हर्षिल धरमानी, ध्रुव प्रभाकर, केएल राहुल, प्रसिद्ध एम कृष्णा.

ये भी पढ़ें: T20 Under 19 World Cup 2026: वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, 15 जनवरी को पहला मैच

 



Source link