अय्यर बाल-बाल बचे… अब यशस्वी की बीमारी ने फैंस को डराया, अचानक 2 KG वजन कम

अय्यर बाल-बाल बचे… अब यशस्वी की बीमारी ने फैंस को डराया, अचानक 2 KG वजन कम


Yashasvi Jaiswal: कुछ हफ्तों पहले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर कैच लेने के चक्कर में गंभीर चोट का शिकार हो गए थे. उनके पिंडली में चोट लगी थी और डॉक्टर्स ने बताया कि समय पर इलाज नहीं मिलता तो उनकी जान भी जा सकती थी. अब यशस्वी जायसवाल ऐसी मुसीबत में पड़े कि फैंस भी घबरा गए हैं. यशस्वी जायसवाल का पिछले कुछ दिनों में तेजी से कम हुआ है. वह कुछ समय के लिए हॉस्पिटल में भर्ती भी रहे.

पेट में था दर्द

पुणे में राजस्थान के खिलाफ मुंबई के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मैच के दौरान पेट में तेज दर्द के बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. शुरुआत में यह एक सामान्य पेट की समस्या लग रही थी, लेकिन अल्ट्रासाउंड और दूसरे जरूरी स्कैन के बाद पता चला कि यह एक्यूट गैस्ट्रोएंटेराइटिस है. उन्हें IV दवा दी गई और आराम करने और दवाओं का कोर्स करने की सलाह दी गई है.

Add Zee News as a Preferred Source


हॉस्पिटल से हुई छुट्टी

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में पता चला है कि यशस्वी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं और मुंबई लौट आए हैं. जायसवाल का दो किलो से ज्यादा वजन कम हो गया है. उन्हें अगले सात से 10 दिनों तक पूरी तरह आराम करने की सलाह दी गई है. टाइम्स को सूत्र ने बताया कि ‘यह फूड पॉइजनिंग है. उसने पुणे के होटल में कुछ खाया था, जिससे यह हुआ है. दर्द था लेकिन समय पर दवा मिलने के बाद हालत काफी बेहतर है. पिछले दो दिनों में उसका 2 किलो से ज्यादा वजन कम हो गया है और डॉक्टरों ने उसे कम से कम अगले 7-10 दिनों तक आराम करने को कहा है.’

ये भी पढे़ं… कोहरे के कारण रद्द हुआ टी20 मैच तो निशाने पर आया BCCI, भविष्य में हुआ ऐसा तो बोर्ड करेगा ये काम

रोहित के साथ ओपन करेंगे यशस्वी

सूत्र ने आगे बताया, ‘विजय हजारे ट्रॉफी के लिए उसके पहले कुछ मैचों में खेलने की संभावना कम है. उसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे मैच भी हैं और उस सीरीज़ के लिए उसके टीम में होने की संभावना है.’ यह भी पता चला है कि BCCI की मेडिकल टीम भी नजर रख रही है क्योंकि अगले महीने 11 जनवरी से न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज़ खेली जानी है.



Source link