इंदौर के आजाद नगर में युवक ने की आत्महत्या: फांसी लगाने से पहले प्रेमिका से की थी बात, भाई से कहा कुछ देर में आता हूं; पुलिस ने जब्त किया मोबाइल – Indore News

इंदौर के आजाद नगर में युवक ने की आत्महत्या:  फांसी लगाने से पहले प्रेमिका से की थी बात, भाई से कहा कुछ देर में आता हूं; पुलिस ने जब्त किया मोबाइल – Indore News



इंदौर के आजाद नगर क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने बुधवार रात आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने अपनी प्रेमिका से फोन पर बात की थी। देर रात जब भाई उसे देखने कमरे पर पहुंचा, तो युवक फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोबाइल जब्त करते

.

आजाद नगर पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान शुभम (19) पुत्र रंजीत कोशल निवासी शांतिनगर के रूप में हुई है। शुभम केटरिंग का काम करता था। बुधवार रात करीब 11 बजे उसके भाई दीपक ने उसे कमरे में फंदे पर लटका देखा।

खाने पर नहीं आया, कॉल भी नहीं उठाया

भाई दीपक ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ अलग कमरे में रहता है। बुधवार को मां और भाई ने शुभम से कहा था कि वह खाना उनके यहां आकर खाए। रात करीब 9 बजे शुभम मां को लेकर कमरे पर आया था। कुछ देर बाद उसने दीपक से 100 रुपए लिए और बाहर चला गया, लेकिन इसके बाद खाना खाने नहीं लौटा।

काफी देर तक कॉल करने के बावजूद जब शुभम ने फोन नहीं उठाया तो दीपक ने पास में रहने वाली एक महिला पड़ोसी को कॉल कर उसके बारे में पूछा। महिला ने बताया कि शुभम के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है और आवाज देने पर भी उसने नहीं खोला, शायद सो रहा होगा।

अंदर झांकने पर दिखा शव

इसके बाद दीपक अपनी मां को छोड़ने गया। लौटते समय जब उसने कमरे में अंदर झांककर देखा, तो शुभम फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।

मोबाइल में प्रेमिका के मिस्ड कॉल

पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त किया है। मोबाइल में नजदीक ही रहने वाली एक युवती के साथ बातचीत और कई मिस्ड कॉल मिले हैं। पुलिस इस पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

प्रेम प्रसंग में विवाद की आशंका

पुलिस के मुताबिक आत्महत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। शुभम के पिता भी केटरिंग का काम करते हैं और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे। बताया जा रहा है कि शुभम और उक्त युवती के बीच करीब तीन साल से प्रेम संबंध थे। युवती क्षेत्र में ही रहती है और घरों में मेड का काम करती है। पुलिस का कहना है कि मामले में युवती से भी पूछताछ की जाएगी।



Source link