How to decorate home with wood: भारतीय लग्जरी हाउसिंग लंबे समय तक कांच, स्टील और हाई-ग्लॉस फ्लोर्स से बने होते थे, जिस वजह से घर बड़े दिखते और चमकते थे, लेकिन इसमें हमेशा एक इमोशन और अहसास की कमी रह जाती थी. ऐसा लगता था कि ये कोई होटल है, न कि घर. अब समय बदल गया है और जेनरेशन भी, अब लोग अपना नया घर खरीदते हैं तो कई चीजों को बारीकी से देखते हैं. वो सिर्फ सुंदरता ही नहीं देखते हैं, बल्कि वो इसमें एक इमोशनल टच और पारिवारिक कनेक्शन चाहते हैं. इसी वजह से अब नए डेवलपर्स फिर से घरों और अपार्टमेंट्स के इंटीरियर में लकड़ी का का इस्तेमाल कर रहे हैं.
लकड़ी का इस्तेमाल इसलिए किया जा रहा है क्योंकि वो घर को सिर्फ सजाती नहीं है, लकड़ी उसमें एक इमोशन महसूस कराती है. उसकी बनावट, खुशबू, आवाज और समय के साथ उसका गहराता रंग, ये सब मिलकर एक ऐसा माहौल बनाते हैं, जहां लग्जरी सिर्फ दिखाई नहीं देती, जी भी जाती है. यही वह बदलाव है जो नए बन रहे घरों में चुपचाप लेकिन तेज़ी से उभर रहा है. ये कुछ मुख्य वजहें हैं जिस वजह से डेवलेपर्स इंटीरियर में लकड़ियों का यूज कर रहे हैं. इनमें हैंडक्राफ्टेड फर्नीचर, सॉलिड-वुड सीलिंग, स्लैटेड फीचर वॉल और टिम्बर फ़्लोरिंग का यूज अधिक हो रहा है. आइए जानते हैं…
स्लैटेड फीचर वॉल
स्लैटेड फीचर वॉल एक नया डिजाइन है, जिसमें लकड़ी, एमडीएफ या धातु की पतली लंबी पट्टियां (स्लैट्स) समान दूरी पर लगाई जाती हैं. यह दीवार को टेक्सचर, गहराई और स्टाइलिश लुक देती है. इसे लिविंग रूम, बेडरूम या ऑफिस में आकर्षक फोकल पॉइंट बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है.
हैंडक्राफ्टेड फर्नीचर
हैंडक्राफ्टेड फर्नीचर वह फर्नीचर होता है जिसे मशीनों की बजाय कारीगर अपने हाथों से बनाते हैं. इसमें पारंपरिक कला, डिज़ाइन और बारीक कारीगरी झलकती है. हर पीस अनोखा होता है और इसमें लकड़ी, बांस, धातु या कपड़े जैसी प्राकृतिक सामग्री का उपयोग किया जाता है, जो सुंदरता और गुणवत्ता बढ़ाता है.
सॉलिड-वुड सीलिंग
सॉलिड-वुड सीलिंग एक ऐसी छत होती है जो पूरी तरह असली लकड़ी से बनी होती है, न कि प्लाइवुड या सिंथेटिक सामग्री से, यह छत घर को प्राकृतिक, गर्म और शानदार लुक देती है. इसकी मजबूती, टिकाऊपन और सुंदर टेक्सचर के कारण यह प्रीमियम इंटीरियर डिजाइन में काफी पसंद की जाती है.
टिम्बर फ़्लोरिंग
टिम्बर फ़्लोरिंग एक प्रकार की फ़्लोरिंग होती है जो असली लकड़ी से बनाई जाती है. यह घर को प्राकृतिक, गर्म और सुंदर लुक देती है. इसकी सतह मजबूत, टिकाऊ और मेंटेन करने में आसान होती है. विभिन्न रंगों, ग्रेन और फिनिश में मिलने वाली यह फ़्लोरिंग हर इंटीरियर को प्रीमियम एहसास देती है.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
एक्सपर्ट रघुनंदन सराफ का मानना है कि लोग हमसे पूछते हैं कि सॉलिड वुड इतना महंगा क्यों है. हम उन्हें बताते हैं कि यह खरीद नहीं, रिश्ता है. इंजीनियर्ड सतहें उम्र के साथ खराब हो जाती हैं, बदलनी पड़ती हैं. अच्छा शीशम समय के साथ और गहरा, मजबूत, और ज़्यादा अपना हो जाता है. यही वजह है कि लकड़ी फिर से लग्जरी घरों में वापस आ रही है. लोग ऐसा मटेरियल चाहते हैं जो उनके साथ बढ़े, न कि कुछ जो डिस्पोज़ेबल हो. फोर्टएशिया केशव मंगला का कहना है कि खरीदार अब सिर्फ चमक-दमक से प्रभावित नहीं होते. वे चाहते हैं कि घर में कदम रखते ही गर्माहट महसूस हो, लकड़ी वही करती है. यह आवाज बदलती है, स्पेस को नरम बनाती है, इसलिए इसे वापस लाया जा रहा है, क्योंकि आज लग्ज़री का मतलब आराम और इमोशनल वैल्यू है, सिर्फ चमक नहीं.