छोटे किसानों का बाहुबली दोस्त! कम डीजल में 50 काम करेगी ये मशीन, बढ़ेगी कमाई, खरीदने पर 50% सब्सिडी

छोटे किसानों का बाहुबली दोस्त! कम डीजल में 50 काम करेगी ये मशीन, बढ़ेगी कमाई, खरीदने पर 50% सब्सिडी


Last Updated:

Power Tiller: अच्छी खेती करने के लिए ट्रैक्टर सबसे महत्वपूर्ण हो गया है. लेकिन, आज भी ट्रैक्टर छोटे किसानों की पहुंच से दूर है. इसके लिए उन्हें बड़े किसानों के चक्कर काटने पड़ते हैं, तब उनकी खेती हो पाती है. लेकिन, छोटे किसान चाहें तो उन्हें ऐसा नहीं करना होगा. बस इस मशीन काे घर लाना होगा. ये सस्ती होने के साथ अकेले 50 तरह के काम कर सकती है. सरकार इस पर सब्सिडी भी दे रही है. जानें सब…

किसान भाई अगर उनके पास कम जमीन है तो पावर टिलर खरीद सकते हैं. यह दो-तीन एकड़ के खेतों के लिए काफी अच्छे होते हैं. एक पावर टिलर ट्रैक्टर की तरह 50 तरह के कार्य कर सकता है. इसमें खेती करने में लागत आधी हो जाती है.

शासन से सब्सिडी

पावर टिलर में खेतों की जुताई से लेकर बुवाई तक और खरपतवार निकालने से लेकर दवा का स्प्रे करने तक कटाई करने सहित कई तरह के कार्य बेहद आसानी से किए जाते हैं. वहीं इनमें डीजल खर्च बहुत काम आता है और काम ज्यादा करता है.

हर तरह के कार्य करने में मददगार

पावर टिलर जैसे यंत्र खरीदने के लिए मध्य प्रदेश सरकार भी किसानों की भारी मदद कर रही है, ताकि किसान इस तरह के उपकरण को खरीद कर खेती से अपनी आए को बढ़ा सकें. इस उपकरण पर उद्यानकी विभाग के द्वारा 55% तक की सब्सिडी दी जा रही है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

70000 से स्टार्टिंग खरीदी में

सागर में हॉर्टिकल्चर डिपार्टमेंट के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. पीएस बडोले ने बताया कि जिन किसानों के पास 5 एकड़ से कम जगह है, उनके लिए 55% की सब्सिडी मिल रही है. जिन किसानों के पास 5 एकड़ से अधिक जमीन है, उनके लिए 45% का अनुदान है.

किसान खेत सागर

पावर टिलर 70000 से लेकर डेढ़ लाख तक के आते हैं. इन पर 80000 तक का अनुदान दिया जा रहा है. इसके लिए किसान को पहले Website- mpfsts.mp.gov.in पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा. इसके बाद योजना पर जाकर चयन करें. लॉटरी सिस्टम से वह इसको खरीद सकते हैं.

lottery system se chayan

जो किसान सब्जियों और फलों की खेती करते हैं, उनके लिए पावर टिलर वरदान है, क्योंकि, इन खेतों में छोटा ट्रैक्टर भी नहीं जा पाता है, लेकिन पावर टिलर ऐसी जगह पर अपना कमाल दिखाता है. इससे किसान भाइयों को बंपर उत्पादन भी मिलता है.

फल की खेती

छोटे किसान ट्रैक्टर जैसे उपकरण नहीं खरीद पा रहे, वह अगर पावर टिलर खरीद लेते हैं तो दूसरे बड़े किसानों के चक्कर लगाना बंद हो जाएगा. सबसे बड़ी बात कि वह समय पर अपनी खेती कर लेंगे. समय पर खेती करने से उत्पादन अच्छा मिलेगा. इसकी वजह से उनकी इनकम बढ़ जाएगी.

अच्छी आमदनी होगी

पावर टिलर खरीदने के लिए हॉर्टिकल्चर डिपार्मेंट का 12 कंपनियों से अनुबंध है. इसमें वह किसी भी कंपनी का अपना पसंदीदा पावर टिलर छोटा या बड़ा खरीद सकते हैं. यह छोटी जगह पर बड़े काम करने के लिए किसानों का सच्चा साथी है.

homeagriculture

छोटे किसानों का बाहुबली दोस्त! कम डीजल में 50 काम करेगी ये मशीन, बढ़ेगी कमाई



Source link