जबलपुर: सेटलमेंट के नाम पर वसूली, अफसर 4 लाख लेते पकड़ा गया, सीबीआई जांच शुरू

जबलपुर: सेटलमेंट के नाम पर वसूली, अफसर 4 लाख लेते पकड़ा गया, सीबीआई जांच शुरू


Last Updated:

Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में CBI ने सेंट्रल GST के इंस्पेक्टर सचिन खरे को 4 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी ने होटल व्यवसायी से ओयो से जुड़े मामले में सेटलमेंट के बदले 10 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी. सीबीआई ने इस मामले में असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी विवेक वर्मा के खिलाफ भी जांच शुरू की है, जिससे पूरे GST विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.

पवन पटेल, 

Jabalpur News: जबलपुर में केंद्रीय GST के एक अधिकारी को CBI ने 4 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. बुधवार शाम CBI की टीम अचानक गौरीघाट रोड स्थित सेंट्रल GST कार्यालय पहुंची. वहां GST इंस्पेक्टर सचिन खरे होटल व्यवसायी विवेक त्रिपाठी से रिश्वत ले रहे थे.जानकारी के अनुसार, सचिन खरे ने OYO के लेनदेन से जुड़े मामले में 1 करोड़ रुपए की रिकवरी की थी. इस मामले को निपटाने के लिए उन्होंने व्यवसायी से 10 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी. बुधवार की शाम 4 लाख रुपए की पहली किश्त देने का समय तय हुआ था. रिश्वत लेते ही CBI अधिकारियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

CBI ने इस मामले में असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी विवेक वर्मा के खिलाफ भी जांच शुरू की है. माना जा रहा है कि इस रिश्वतकांड में वह भी शामिल हैं और लेनदेन के मुख्य सूत्रधार हैं. इस गिरफ्तारी से पूरे GST विभाग में हड़कंप मच गया है.

जवान के बैंक खाते से साइबर धोखाधड़ी
जबलपुर में सेना के एक जवान के बैंक खाते से साढ़े सात लाख रुपए का लोन फर्जी तरीके से ले लिया गया। यह मामला चेरीताल स्थित एक्सिस बैंक की शाखा का है. पीड़ित सिपाही अजय पटेल के खाते से धोखाधड़ी की गई. जांच में पता चला कि आरोपियों ने पहले सिपाही के खाते से लिंक मोबाइल नंबर हटा दिया और अपना नंबर जोड़ लिया. इसके बाद उन्होंने फर्जी तरीके से बैंक प्रक्रिया पूरी कर लोन मंजूर कराया. लोन की रकम सतना निवासी मनोज अग्रवाल के खाते में ट्रांसफर कर दी गई.

सिपाही को तब संदेह हुआ जब उसके मोबाइल पर सैलरी और बैंक लेन-देन के मैसेज बंद हो गए. इसके बाद उन्होंने बैंक और पुलिस से संपर्क किया. शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस साइबर सेल की मदद से लोन की राशि, संबंधित खातों और मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटा रही है.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

4 लाख की पहली किश्त लेते ही फंसे जीएसटी इंस्पेक्टर, बड़े अफसरों पर भी गिरी गाज



Source link