ठंड में बिना पानी के साफ हो सकते हैं बाल, अपनाएं ये हेयर क्‍लीनिंग हैक्‍स, जानकर आप भी कहेंगे गजब

ठंड में बिना पानी के साफ हो सकते हैं बाल, अपनाएं ये हेयर क्‍लीनिंग हैक्‍स, जानकर आप भी कहेंगे गजब


Last Updated:

Hair Care Tips: ठंड के मौसम में अगर आपको भी हेयर वॉश एक कठिन काम लगता है तो आप अपने चिपचिपे बालों को फ्रेश बनाने के लिए कुछ सिंपल तरीकों की मदद ले सकते हैं. यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप बिना बालों को गीला किए इन्‍हें क्‍लीन और बाउंसी लुक दे सकते हैं. आइए जानते हैं इसका तरीका.

सर्दी अपने पीक पर है, ऐसे में रोज सुबह सुबह नहाना और खुद को साफ-सुथरा रखना कई लोगों के लिए चुनौती बना हुआ है. खासतौर पर जो लोग सुबह ऑफिस के लिए निकल जाते हैं और देर रात घर आते हैं, उनके लिए बालों को क्‍लीन रखना और सप्‍ताह में कम से कम 3 दिन शैंपू करना असंभव सा लगता है. विंटर में ठंड की वजह से भी महिलाओं के लिए रेग्‍युलर हेयर वॉश मुश्किल भरा काम लगता है.

ऐसे रखें अपने बालों का ख्याल

ज़्यादातर शादियां इसी मौसम में होती हैं और आपको तैयार होने और स्वादिष्ट खाना खाने को मिलता है. साथ ही हमें अपनी स्किन का ख़ास ख़्याल रखना होता है. सर्दी में बालों को काफी नुकसान पहुंचता है, अगर इनका सही तरीके से ध्यान न रखा जाए, तो स्कैल्प और बाल अजीब से हो जाते हैं. स्कैल्प रूखा हो जाता है और बाल भी नीचे से ड्राई हो जाते हैं. दूसरी तरफ, ठंड का मौसम आपको आलसी भी बनाता है और आप रज़ाई से बाहर नहीं निकलना चाहते.

एक हफ्ते तक बाल दिखेंगे खूबसूरत

बाल जब ख़राब दिखने लगते हैं, तो आपका रज़ाई से निकलना का मन और नहीं चाहेगा. लेकिन कुछ ऐसे उपाय हैं, जिनकी मदद से आप सर्दियों में बालों को साफ और खूबसूरत बनाएं रख सकतें हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

गीले नहीं करने पड़ेगे बाल

क्‍या हो अगर किसी स्‍पेशल इवेंट में आपको जाना हो और बाल ग्रीसी बने हुए हों. ऐसे हालात में बालों में शैंपू करना कठिन काम लगता है. यहां हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप बिना बालों को गीला किए इन्‍हें क्‍लीन और बाउंसी लुक दे सकते  हैं. आइए जानते हैं इसका तरीका.

अरे वाह ये आइडिया तो जबरदस्त है

ड्राई शैंपू भले ही आलसी लोगों के बीच एक फेमस प्रोडक्‍ट है लेकिन विंटर में यह कई लोगों का काम आसान बना सकता है. ड्राई शैंपू का उपयोग सभी कर सकते हैं. यह बाल के स्‍कैल्‍प की चिपचिपाहट को सोख लेता है और बिना बालों को गीला किए ही फ्रेश बना देता है. इसे आप बाजार में आसानी से खरीद सकते हैं और इस्‍तेमाल कर सकते हैं. इसका इस्‍तेमाल करने के लिए आप बालों को झाड़ लें और करीब 6 इंच की दूरी से बालों की जड़ों पर स्‍प्रे करें. कुछ देर छोड़ दें और अंतर महसूस करें. अब आप अपने बालों को किसी भी तरह स्‍टाइल कर सकते हैं.

बेबी पाउडर का करें इस्तेमाल

अगर आप बालों में ड्राई शैंपू का इस्‍तेमाल नहीं करना चाहते हैं तो इसके बदले आप बेबी पाउडर का इस्‍तेमाल करें. ये भी बालों पर वैसा ही काम करेगा जैसे ड्राई शैंपू करते हैं. आप बालों को खोल लें और इसकी जड़ों पर बेबी पाउडर का छिड़काव करें. यह बालों की चिपचिपाहट को सोच लेगा और बाल ग्रीसी नहीं दिखेंगे.

दूध का स्प्रे करें

जब आपके पास खाली वक्त हो, तब आप ये इस्तेमाल कर सकते हैं. एक स्प्रे बॉटल लें और उसमें कच्चा दूध डालकर उसे फ्रिज में रख दें. कच्चे दूध को स्कैल्प और बालों में अच्छी स्प्रे कर लें. इसके बाद बालों को सुलझाने के लिए कंघी कर लें. अब 45 मिनट इंतज़ार करें और बालों को धो लें. दूध में मौजूद प्रोटीन फ्रिज़ी बालों से लड़ता है और कैल्शियम बालों को मज़बूत बनाता है. बालों से आ रही बदबू भी खत्म हो जाती है.

ये नियम अपनाए

बालों और सिर को बार-बार छूने से बचें.<br />बालों में बार-बार तेल न लगाएं, सिर्फ महीने में एक बार ही तेल लगाए.<br />लीव-इन-कंडिशनर का इस्तेमाल न करें.<br />ब्लो-ड्रायर का इस्तेमाल सिर्फ स्कैल्प पर करें.<br />हेयर और स्कैल्प मिस्ट का उपयोग करें.

ऐलोवेरा भी फायदेमंद

एलोवेरा को गुनगुने पानी में मिलाकर मसाज करने से भी बालों की रूसी साफ हो जाती है और सिर की खुजली और गंदगी साफ हो जाती है, जिससे जल्दी-जल्दी बाल धोने से बचा जा सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

ठंड में बिना पानी के साफ हो सकते हैं बाल, अपनाएं ये हेयर क्‍लीनिंग हैक्‍स



Source link