भारत के एक दिग्गज क्रिकेटर का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है. दरअसल, इस क्रिकेटर ने आग बबूला होकर एक फैन के मोबाइल फोन को छीन लिया. यह फैन भी क्रिकेटर से मिल रही वॉर्निंग को नजरअंदाज करता रहा, जिसका उसे खामियाजा भी भुगतना पड़ा है. बता दें कि भारत का यह टॉप क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि जसप्रीत बुमराह है. जसप्रीत बुमराह हाल ही में एक एयरपोर्ट पर किसी क्रिकेट फैन से उलझते दिखाई दिए. एयरपोर्ट पर चेक इन लाइन में एक फैन के साथ तीखी बहस के बाद जसप्रीत बुमराह विवादों में घिर गए.
आग बबूला हुआ भारत का दिग्गज क्रिकेटर
हुआ यूं कि इस फैन ने जसप्रीत बुमराह की इजाजत के बिना उनके साथ सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया. फैन की इस हरकत के बाद जसप्रीत बुमराह हैरान रह गए और उन्होंने उसे अपनी वीडियो रिकॉडिंग बंद करने की चेतावनी भी दी. फिर भी वह शख्स नहीं रुका जिससे जसप्रीत बुमराह आग बबूला हो गए. जसप्रीत बुमराह ने इसके बाद उस फैन का फोन छीनकर फेंक दिया. कैमरे में कैद यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके बाद लोग जमकर अपने रिएक्शंस दे रहे हैं.
(@Goatlified) December 17, 2025
बुमराह और फैन के बीच क्या हुई बातचीत?
फैन ने जसप्रीत बुमराह की इजाजत के बिना उनके साथ सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड करते हुए कहा, ‘सर मैं आज आपके साथ ही जाऊंगा.’ इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने कहा, ‘अगर आपका फोन गिर गया तो मुझे मत बोलना.’ इसके बाद फैन ने कहा, ‘कोई बात नहीं सर.’ जसप्रीत बुमराह ने फिर कहा, ‘कूल’. बार-बार वॉर्निंग देने के बाद जब फैन ने बात नहीं मानी तो जसप्रीत बुमराह ने अचानक उसका फोन लेकर फेंक दिया.
जसप्रीत बुमराह की हो रही आलोचना
जसप्रीत बुमराह के इस बर्ताव की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘जसप्रीत बुमराह का व्यवहार सम्मानजनक नहीं है.’ दूसरे यूजर ने कमेंट किया, ‘आउट ऑफ फॉर्म बुमराह अपना गुस्सा बेचारे फैन पर निकाल रहे हैं.’ कुछ लोग जसप्रीत बुमराह के सपोर्ट में भी आए हैं. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘वह फैन इसके लायक ही था. बुमराह ने उसे दूर रहने की चेतावनी दी थी, फिर भी वह नहीं माना. सेलिब्रिटीज की भी अपनी पर्सनल स्पेस होती है, जिसका सम्मान किया जाना चाहिए.’