मेसी के इवेंट से खड़ा हुआ बखेड़ा, गांगुली ने अर्जेंटीना फैन क्लब के अध्यक्ष के खिलाफ किया मुकदमा, 50 करोड़ हर्जाने की मांग

मेसी के इवेंट से खड़ा हुआ बखेड़ा, गांगुली ने अर्जेंटीना फैन क्लब के अध्यक्ष के खिलाफ किया मुकदमा, 50 करोड़ हर्जाने की मांग


हाल ही में भारत में मेसी के आगमन से फुटबॉल फीवर देखने को मिला था. कई जगह फैंस ने मेसी की मौजूदगी का पैसा वसूल लुत्फ उठाया तो कोलकाता में उनका इवेंट जी का जंजाल बन चुका है. कोलकाता में फैंस के बवाल का शोर का मुद्द शांत ही हुआ था कि पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने कोलकाता के अर्जेंटीना फैन क्लब के अध्यक्ष उत्तम साहा के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए मानहानि का मुकदमा दायर किया है. इसके साथ ही उन्होंने साहा पर 50 करोड़ के हर्जाने की भी मांग रख दी है.

गांगुली पर लगे थे आरोप

गांगुली ने ये कठोर कदम साहा द्वारा लगाए गए उन आरोपों के बाद उठाया गया है, जिसमें उन्होंने 13 दिसंबर को लियोनेल मेस्सी के कोलकाता दौरे के दौरान युवा भारती स्टेडियम में हुई अव्यवस्था से गांगुली को जोड़ा था. गांगुली ने आरोपों को “झूठा, दुर्भावनापूर्ण, आपत्तिजनक और मानहानिकारक” बताया है. उनका मानना है कि ये आरोप उनकी सार्वजनिक छवि को होने वाले नुकसान की पूरी जानकारी होने के बावजूद लगाए गए थे.

Add Zee News as a Preferred Source


अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे गांगुली

गांगुली ने बताया कि मेसी के इवेंट के आयोजन या प्रबंधन में उनकी कोई आधिकारिक भूमिका नहीं थी. वह एक अतिथि के तौर पर इवेंट में शामिल हुए थे. कोलकाता में फैंस में आक्रोश नजर आया था क्योंकि मेसी स्टेडियम में कुछ ही मिनटों तक रुके. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी बताया गया था कि गांगुली ने मेसी को कुछ देर और रुकने के लिए मनाने की कोशिश की थी.

ये भी पढे़ं.. शशि थरूर ने उठाए सवाल.. BCCI से मैच शेड्यूलिंग पर मिला ये जवाब, देवजीत सैकिया ने समझाया गणित

गांगुली की शिकायत की डिटेल

गांगुली ने अपनी शिकायत में कहा, ‘बिना किसी प्रूव के सार्वजनिक रूप से गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं.’ उनके कानूनी प्रतिनिधियों ने तब से साहा को एक नोटिस जारी किया है, जिसमें बयानों को वापस लेने और कथित नुकसान के लिए मुआवजे की मांग की गई है. कार्यक्रम स्थल पर बवाल के बाद सोशल मीडिया भरा नजर आया था. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बाद में एक्स पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी थी.



Source link