लुधियाना के तनवीर का ओलिंपिक में जाने को अनूठा वर्कआउट: 12 साल की उम्र में टायर खींचकर रनिंग; आर्मी रिटायर पिता ने घर में बनाई देसी जिम – Ludhiana News

लुधियाना के तनवीर का ओलिंपिक में जाने को अनूठा वर्कआउट:  12 साल की उम्र में टायर खींचकर रनिंग; आर्मी रिटायर पिता ने घर में बनाई देसी जिम – Ludhiana News


टायरों के साथ वर्कआउट करता हुआ तनवीर सिंह संधू।

पंजाब के अमृतसर के रहने वाले 12 वर्षीय एथलीट तनवीर सिंह संधू स्पोर्ट्स में करिअर बनाने के लिए अनूठा वर्कआउट कर रहे हैं। सुबह सवेरे ही घर में बनाए गए देसी जिम में पिता के साथ वर्कआउट करते हैं। तनवीर 100 मीटर रनिंग (ओलिंपिक) में देश का प्रतिनिधित्व करन

.

तनवीर के पिता और दादा दोनों सेना में रहे हैं। उन्होंने तनवीर के लिए घर पर एक देसी जिम तैयार किया है। इस जिम में ट्रक के टायर, रस्सी, वेट लिफ्टिंग से संबंधित कई तरह के स्पोर्ट्स इक्विपमेंट रखे हैं। तनवीर के पिता की मानें तो वो रोजाना 3-4 घंटे वर्कआउट करता है।

कुछ दिनों से उन्होंने तनवीर को एक प्रोफेशनल कोच के पास टेक्निकल ट्रेनिंग के लिए भेजा है। वहीं तनवीर के रिकॉर्ड्स की बात करें तो साढ़े 12 सेकेंड में वो 100 मीटर दौड़ते हैं।

कमर पर टायर बांधकर दौड़ता तनवीर।

जूनियर वर्ल्ड रिकार्ड की तैयारी कर रहा तनवीर तनवीर अमृतसर के बरियाम नंगल में रहते हैं। उनके के पिता बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि वह 100 मीटर रेस 12:30 से 13:00 सेकेंड में पूरी करता है। यह स्पीड उसकी बिना टेक्निकल टिप्स के है। अब उसे टेक्निकल टिप्स लेने के लिए एक प्रोफेशनल कोच के पास भेजा है। जिससे उसकी स्पीड में तेजी आ सके।

वहीं इस केटेगरी (अंडर-15) में वर्ल्ड रिकॉर्ड इंग्लैंड के डिवाइन ल्हेमे के नाम है। उन्होंने 100 की रेस 10:30 सेकेंड में पूरी की है। नया मीट रिकॉर्ड सेट करने के लिए ही तनवीर प्रेक्टिस कर रहा है।

हाथ में छाता लेकर स्टंट करता हुआ तनवीर सिंह।

हाथ में छाता लेकर स्टंट करता हुआ तनवीर सिंह।

पिता रिटायर हुए तो घर में बनाया देसी जिम बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि वो करीब 3 साल पहले सेना से रिटायर होकर घर आए तो उन्होंने घर पर ही देसी जिम बना दिया। वो खुद सेना में बॉक्सिंग इवेंट में हिस्सा लेते रहे हैं। रिटायर होने के बाद वो घर पर वर्कआउट करते थे तो साथ में उनका बेटा भी करने लगा।

छोटी उम्र में ही उसने वर्कआउट में काफी समय दिया, इसलिए उन्होंने उसे एथलेटिक्स में भेजने का फैसला लिया। अब तनवीर रोजाना सुबह एक घंटे और शाम को 3-4 घंटे वर्कआउट करता है।

पीठ पर टायर रखकर तनवीर को ट्रेनिंग देते उसके पिता बिक्रमजीत सिंह।

पीठ पर टायर रखकर तनवीर को ट्रेनिंग देते उसके पिता बिक्रमजीत सिंह।

अब पढ़िए क्या है तनवीर का वर्कआउट सेशन…

  • ताड़ासन के 5 सेट करता है: तनवीर सिंह सुबह उठकर सबसे पहले हाइट बढ़ाने के लिए कई तरह की एक्सरसाइज करता है। इसमें उसके साथ उसकी बहन भी एक्सरसाइज करती है। तनवीर सबसे पहले 2-2 मिनट तक ताड़ासन के 5 सेट करता है। उसके बाद फ्लेक्सिब्लिटी के लिए कई बार पैर की उंगलियों को हाथ से छूता है।
  • धनुरासन के 4 सेट भी शामिल: तनवीर इसके बाद धनुरासन के 1-1 मिनट के 4 सेट करता है। फिर भुजंगासन के 1-1 मिनट के 4 सेट दिनचर्या में शामिल है। उसके पिता का कहना है कि शॉर्ट रनिंग के लिए उसकी हाइट पर ध्यान दे रहे हैं।
  • दो टायरों पर फट्‌टा रखकर उठाता है वेट: कंधों व जांघों को ताकतवर बनाने के लिए वह घर के आंगन में 2 टायर रखकर उसके ऊपर फट्‌टा रखता है और फिर कंधे वेट रखकर जमीन से उस फट्‌टे पर चढ़ता उतरता है। इसके साथ कंधे पर वेट लेकर तनवीर अलग-अलग तरह की एक्सरसाइज करता है। जिससे उसके कंधे व जांघें मजबूत होती हैं। इसके साथ ही पुशअप, रस्सी पर चढ़ना, जंपिंग आदि उसके वर्कआउट में शामिल है।
  • टायरों के साथ करता है अनूठा वर्कआउट: तनवीर टायरों के जरिए अनूठे वर्कआउट करता है। 2-3 टायर पीठ पर रखकर पुशअप लगाने के साथ पीठ में टायर बांधकर रनिंग भी करता है। इससे उसकी एंड्यूरेंस और मसल पावर बढ़ती है।
बाल्टी से दूध पीता हुआ तनवीर सिंह।

बाल्टी से दूध पीता हुआ तनवीर सिंह।

प्रोटीन युक्त डाइट पर फोकस बिक्रमजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने घर में पशु पाल रखे हैं। तो जब वो दूध निकालते हैं तो तनवीर वहीं पहुंच जाता है और वहीं पर दूध पीना शुरू कर देता है। इसके अलावा डाइट में प्रोटीन युक्त खाना देते हैं। इसमें हफ्ते में एक-दो दिन नॉनवेज भी शामिल होता है।



Source link