23 की उम्र में अनिल कपूर के सामने विलन बना बुरहानपुर का युवक, अब छोटे शहर के कलाकारों को दिलाएगा बड़ा मंच

23 की उम्र में अनिल कपूर के सामने विलन बना बुरहानपुर का युवक, अब छोटे शहर के कलाकारों को दिलाएगा बड़ा मंच


Last Updated:

Burhanpur News: बुरहानपुर के हनीफ खान ने 23 साल की उम्र में फिल्म नायक में विलन का रोल निभाकर पहचान बनाई. अब वह शॉर्ट फिल्मों के जरिए स्थानीय कलाकारों को बड़ा मंच देने की तैयारी में हैं.

मोहन ढाकले/बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के कुछ युवाओं में इतना टैलेंट है कि वह देश के बड़े पर्दों पर रिलीज होने वाली फिल्मों में भी अपनी अदाकारी दिखा चुके हैं. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के लालबाग क्षेत्र में रहने वाले हनीफ खान मात्र 23 साल की उम्र में नायक फिल्म में विलन का रोल करने के लिए सिलेक्ट हो गए थे. जैसे ही उन्होंने यह रोल अदा किया और जब बड़े पर्दे पर यह फिल्म लगी तो इस फिल्म की काफी तारीफ हुई जिससे उनको एक अच्छी पहचान मिली जिसके बाद उन्होंने स्थानीय कलाकारों को भी एक बड़ा मंच प्रदान करने के लिए शॉर्ट फिल्में बनाई जिसमें काला फिल्म उनके द्वारा बनाई गई जिसको लोगों ने काफी पसंद की है. अभी उनका सपना है कि और भी कलाकारों को मैं जोड़ूं इसके लिए वे बुरहानपुर की एक अच्छी सी स्टोरी पर जल्द ही फिल्म तैयार करेंगे.

कलाकार ने दी जानकारी 
लोकल 18 की टीम ने लालबाग क्षेत्र में रहने वाले हनीफ खान से बात की तो उन्होंने बताया कि मैं 23 साल की उम्र में नायक फिल्म में काम करने के लिए पहुंच गया. मुझे यहां पर अनिल कपूर के साथ विलन का रोल करने का मौका मिला. जब बड़े पर्दे पर यह फिल्म रिलीज हुई तो मुझे काफी पहचान मिली मेरे द्वारा उसे नायक फिल्म में एक कॉलेज में लड़कियों को छेड़ने का रोल अदा किया गया था. यह काफी सुपरहिट रहा वहीं से मुझे पहचान मिली आज मैं अपने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर शॉर्ट मूवी बना रहा हूं पहली मूवी मैंने काला बनाई जो लोगों को पसंद आई मैं और भी मूवी बनाऊंगा और स्थानीय कलाकारों को उसमें जोड़ूंगा ताकि उनको भी बड़े मंच मिल सके.

हनीफ खान है अधिवक्ता 
हनीफ खान अभी फिलहाल में शॉर्ट फिल्में बनाने के साथ-साथ अधिवक्ता होने के कारण न्यायालय में भी प्रैक्टिस करते रहते हैं. उनका कहना है कि 23 साल की उम्र में जब बॉलीवुड के बड़े पर्दे तक पहुंच गया तो बुरहानपुर जिले में ऐसे कई कलाकार है जिनको केवल मंच की जरूरत है उनके अंदर एक्टिंग कलाकारी वास्तव में देखने के लिए मिलती है. यह शॉर्ट मूवी के माध्यम से ही वह बड़े पर्दे पर पहुंचे मेरा यही उद्देश्य है.

About the Author

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

एक दिन का नायक! अनिल कपूर के सामने बना था विलन, अब कर रहा डायरेक्शन



Source link