भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 17 दिसंबर को इकाना स्टेडियम में होने वाला मुकाबला कोहरे के चलते रद्द हुआ. फैंस में नाराजगी दिखी और रिफंड की मांगे तेज हो गईं. 24 घंटे के शोर के बाद उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) की तरफ से बयान आ चुका है. कंफर्म किया गया कि फैंस को टिकट की पूरी फीस रिफंड की जाएगी. इसका पूरा प्रोसेस भी बताया गया है कि कब और कहां टिकट की फीस को रिफंड लिया जा सकता है.
क्या है प्रोसेस?
UPCA के सेक्रेटरी प्रेम मनोहर गुप्ता ने एक रिलीज़ में कहा, ‘जिन दर्शकों ने ऑनलाइन टिकट बुक किए थे, उन्हें टिकट की रकम उनके ओरिजिनल पेमेंट मोड से वापस मिल जाएगी. रिफंड से जुड़े नोटिफिकेशन रजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस पर भेजे जाएंगे. टिकट धारकों को सलाह दी जाती है कि वे आगे के अपडेट के लिए नियमित रूप से अपने ईमेल चेक करते रहें.’
काउंटर टिकट फीस कैसे होगी रिफंड?
काउंटर से टिकट लेने वाले लोगों के लिए भी प्रोसेस बताया गया. उन्होंने आगे कहा, ‘जिन लोगों ने ऑफलाइन टिकट खरीदे थे, वे 20, 21 और 22 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे के बीच एकाना इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के गेट नंबर 2 पर बॉक्स ऑफिस से रिफंड ले सकते हैं। बयान में आगे कहा गया है. ऑफलाइन टिकट धारकों को खुद मौजूद रहना होगा और उन्हें वेरिफिकेशन के लिए अपने ओरिजिनल फिजिकल टिकट के साथ सरकारी ID की एक कॉपी लानी होगी.’
ये भी पढ़ें.. सबसे ज्यादा रन और टॉप ‘सिक्स हिटर’… अभिषेक के टक्करी ने T20 वर्ल्ड कप के लिए ठोका दावा, 2 साल से है गुमनाम
रिफंड के लिए भरना होगा फॉर्म
उन्होंने रिफंड के प्रोसेस में आगे बताया, ‘ग्राहक ऊपर बताई गई सभी चीज़ें अपनी बैंक डिटेल्स के साथ जमा करेंगे. काउंटर पर दिए गए रिफंड फॉर्म को सही और सटीक डिटेल्स के साथ भरें. वेरिफिकेशन के लिए भरे हुए फॉर्म के साथ ओरिजिनल टिकट जमा करें. सफल वेरिफिकेशन के बाद, रिफंड रिफंड फॉर्म में दी गई डिटेल्स के अनुसार सीधे संबंधित बैंक खातों में प्रोसेस किया जाएगा. रिफंड केवल जमा किए गए डॉक्यूमेंट्स और जानकारी के सही वेरिफिकेशन के बाद ही शुरू किया जाएगा.