Video: टेस्ट में अपना महारिकॉर्ड टूटने पर आगबबूला हुए ग्लेन मैकग्रा! कमेंट्री बॉक्स में कुर्सी उठाकर पटकते दिखे

Video: टेस्ट में अपना महारिकॉर्ड टूटने पर आगबबूला हुए ग्लेन मैकग्रा! कमेंट्री बॉक्स में कुर्सी उठाकर पटकते दिखे


दिग्गज कंगारू ऑफ स्पिनर नाथन लियोन अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले ऑस्ट्रेलिया के दूसरे और दुनिया के छठे गेंदबाज बन गए हैं. नाथन लियोन ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अपने हमवतन और महान गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा को पीछे छोड़ दिया है. एडिलेड में जारी तीसरे एशेज टेस्ट मैच के दूसरे दिन नाथन लियोन ने एक शानदार गेंद पर इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट को बोल्ड कर अपना 564वां टेस्ट विकेट पूरा कर लिाया. इस विकेट के साथ ही उन्होंने महान तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा (563 विकेट) को पीछे छोड़ दिया. अब ऑस्ट्रेलियाई इतिहास में उनसे आगे सिर्फ स्पिनर शेन वॉर्न (708 विकेट) हैं.

अपना महारिकॉर्ड टूटने पर आगबबूला हुए ग्लेन मैकग्रा!

अपना महारिकॉर्ड टूटने के बाद ग्लेन मैकग्रा का रिएक्शन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. ग्लेन मैकग्रा के टेस्ट विकेटों का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए नाथन लियोन को 2 विकेटों की जरूरत थी. एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन ओली पोप और बेन डकेट का विकेट लेकर मैकग्रा का रिकॉर्ड तोड़ दिया. ग्लेन मैकग्रा कमेंट्री बॉक्स में मौजूद थे. अपना रिकॉर्ड टूटता देख उन्होंने चेहरे पर गुस्सा लाते हुए पास में रखी कुर्सी उन्होंने अपने सर पर उठा ली और उसे पटकने की एक्टिंग की. हालांकि ये मजाक में था, लेकिन उनकी ये प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी है.

Add Zee News as a Preferred Source


कमेंट्री बॉक्स में कुर्सी उठाकर पटकते दिखे

cricket.com.au ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ग्लेन मैकग्रा का कुर्सी उठाने वाला मजेदार वीडियो शेयर किया है. नाथन लियोन अब टेस्ट फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं. अपना 141वां टेस्ट खेल रहे लियोन अब तक 564 विकेट ले चुके हैं. इस दौरान एक पारी में 5 विकेट लेने की करिश्माई उपलब्धि वे 24 बार हासिल कर चुके हैं. मैकग्रा तीसरे स्थान पर चले गए हैं. दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 1993 से 2007 के बीच 124 टेस्ट में 563 विकेट लिए थे.

शेन वॉर्न के नाम 708 विकेट

ग्लेन मैकग्रा का टेस्ट क्रिकेट में बेस्ट प्रदर्शन एक पारी में 24 रन देकर 8 विकेट लेना है. एक पारी में 5 विकेट लेने की उपलब्धि उन्होंने 29 बार हासिल की है. ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट शेन वॉर्न के नाम है. 1992 से 2007 के बीच 145 टेस्ट में वॉर्न ने 708 विकेट लिए थे. एडिलेड टेस्ट की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के 371 रन के जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ऑस्ट्रेलिया ने अपने 8 विकेट 213 रन पर गंवा दिए थे.





Source link