Last Updated:
Business idea: आईटीआई की पढ़ाई पूरी करने के बाद जॉब के लिए 4 साल तक प्रयास किया लेकिन जब मुझे कहीं पर अच्छी नौकरी नहीं लगी तो मैंने ₹200000 का लोन लेकर कपड़े का व्यवसाय शुरू किया. जिसमें मुझे सफलता मिली है. मैं मौसम के अनुसार कपड़े बेचने का काम करता हूं. हर साल लाखों रुपए की कमाई हो जाती है.
बुरहानपुरः जिले के लालबाग क्षेत्र में रहने वाले दुर्गेश गेंदालाल गढ़वाल ने खंडवा से आईटीआई की पढ़ाई की. काफी प्रयास किया लेकिन सरकारी नौकरी नहीं लगी. दुर्गेश ने 2 वर्ष पहले ₹200000 का लोन लेकर कपड़े का व्यवसाय शुरू किया. आज हर साल लाखों रुपए की कमाई कर रहा है. और दो लोगों को रोजगार भी दे रहा है. दुर्गेश की उम्र अभी 30 वर्ष है दुर्गेश का सपना है कि बड़ा बिजनेसमैन बनू इसके लिए वे लगातार काम करते रहता हूं और नई-नई वैरायटी के कपड़े लाकर बेचते रहता हूं लोग भी मेरे कपड़े पसंद करते हैं.
जिससे मेरी अच्छी कमाई भी हो रही है. दुर्गेश का कहना है कि मैने जिस तरह से संघर्ष किया है यदि कोई युवा इस तरह से कपड़े का व्यवसाय शुरू करना चाहता है तो वह मुझसे जो भी मदद मांगेगा उसका सहयोग करूंगा क्योंकि मैं भी चाहता हूं कि मेरे शहर के लोग अपना खुद का रोजगार स्थापित कर अपने यहां के स्थानीय लोगों को रोजगार दें.
चार साल किया नौकरी की तालाश
लोकल 18 की टीम ने जब दुर्गेश गढ़वाल से बात की तो उन्होंने बताया कि मैने आईटीआई की पढ़ाई पूरी करने के बाद जॉब के लिए 4 साल तक प्रयास किया लेकिन जब मुझे कहीं पर अच्छी नौकरी नहीं लगी तो मैंने ₹200000 का लोन लेकर कपड़े का व्यवसाय शुरू किया. जिसमें मुझे सफलता मिली है. मैं मौसम के अनुसार कपड़े बेचने का काम करता हूं. हर साल लाखों रुपए की कमाई हो जाती है मैं दो लोगों को रोजगार भी दे रहा हूं. मुझे काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा लेकिन आज मुझे सफलता मिली है. मैं अन्य युवाओं से भी अपील करना चाहता हूं.
लाखों में हो रही कमाई
दुर्गेश यह बताते हैं कि मैं दो लोगों को रोजगार भी दे रहा हूं जिससे उनका घर परिवार भी चल जाता है और मैं हर साल 2 से 3 लाख रुपए की कमाई भी कर लेता हूं और मेरे द्वारा नए-नए काम भी शुरू किए जाते हैं मैं मौसम के अनुसार काम करते रहता हूं. अभी जैसे ही ठंड शुरू हो गई है तो मेरे द्वारा सबसे अधिक गर्म कपड़े बेचे जा रहे हैं. नॉर्मल कपड़ों के साथ-साथ नए कपड़े भी बेच रहा हूं. जिसमें मेरी अच्छी कमाई हो जाती है.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें