जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी और ग्रामीण।
कटनी जिले के मुडवारा विकासखंड अंतर्गत ग्राम कन्हवारा में बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और कांग्रेस नेताओं ने जिला पंचायत सीईओ कार्यालय पर
.
ग्रामीणों का आरोप है कि पंचायत द्वारा वार्ड 13-14 में करूहा सड़क का कार्य वर्षों से अधूरा छोड़ दिया गया है। इसके कारण सड़क पर कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे आमजन को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन देने पहुंचे ग्रामीण।
आंदोलन की चेतावनी
स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में दिक्कत होती है और आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। प्रदर्शनकारियों ने एक माह के भीतर सड़क निर्माण की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि मांग पूरी न होने पर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
दिव्यांशु मिश्रा ‘अंशु’ ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है और पूरे जिले की सड़कें बदहाल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावों में झूठे वादे कर सत्ता में आई भाजपा सरकार जनसमस्याओं पर ध्यान नहीं दे रही है। मिश्रा ने यह भी बताया कि जनता के आदेश पर युवा कांग्रेस पूरे जिले में जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन करेगी।

ग्राम कन्हवारा की बदहाल सड़क।
इस दौरान उपस्थित जनसमूह ने भाजपा सरकार और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क निर्माण के संबंध में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल और मुडवारा विधायक संदीप जैसवाल को भी त्वरित निर्माण के लिए पत्र प्रेषित किया गया है।