घुटने और कूल्हे के दर्द से छुटकारा, इंदौर के मशहूर डॉक्टर करेंगे फ्री इलाज

घुटने और कूल्हे के दर्द से छुटकारा, इंदौर के मशहूर डॉक्टर करेंगे फ्री इलाज


खरगोन. अक्सर बढ़ती उम्र या किसी चोट के कारण जोड़ों का दर्द इतना बढ़ जाता है कि इंसान का चलना-फिरना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे ही मरीजों के लिए मध्य प्रदेश के खरगोन में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है. यह कैंप 21 दिसंबर 2025, दिन रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक गायत्री मंदिर हाल में आयोजित होगा, जिसमें इंदौर के बड़े डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे. दरअसल यह शिविर रोटरी क्लब और इंदौर के अपोलो हॉस्पिटल के साझा प्रयासों से आयोजित किया जा रहा है. इस कैंप का मुख्य उद्देश्य उन लोगों तक आधुनिक इलाज पहुंचाना है, जो जानकारी के अभाव में या बड़े शहरों के चक्कर काटने के डर से अपना इलाज नहीं करा पाते हैं. इस शिविर के माध्यम से शहर के लोगों को अपने ही क्षेत्र में इंदौर के विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श करने का मौका मिलेगा. खास बात यह है कि यह शिविर पूरी तरह निशुल्क है. परामर्श, जांच, फिजियोथैरिपी, दवाइयों जैसी कई सुविधाएं यहां निशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी.

इस कैंप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें इंदौर के जाने-माने हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ सुनील राजन (सीनियर कंसल्टेंट एंड हेड, रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट यूनिट) अपनी पूरी टीम के साथ मौजूद रहेंगे. डॉ राजन जोड़ों के इलाज की आधुनिक रोबोटिक तकनीक के एक्सपर्ट माने जाते हैं. शिविर के दौरान वह मरीजों को बताएंगे कि कैसे नई तकनीक की मदद से घुटनों और कूल्हों का प्रत्यारोपण (रिप्लेसमेंट) अब पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित और सटीक हो गया है. जो मरीज सर्जरी से डरते हैं, उन्हें यहां सही मार्गदर्शन मिलेगा.

जांच, दवा और फिजियोथेरेपी मुफ्त
अक्सर प्राइवेट अस्पतालों में डॉक्टरों की फीस और जांच के खर्च बहुत ज्यादा होते हैं लेकिन इस शिविर में मरीजों की सुविधा पूरी तरह निशुल्क मिलेगी. रोटरी क्लब के अध्यक्ष गोल्डी चावला ने लोकल 18 को बताया कि शिविर में आने वाले हर मरीज को विशेषज्ञ परामर्श, BMD जांच, एक्सरे सहित अन्य जांच, फिजियोथैरिपी, दवाइयों जैसी सुविधाओं के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा.

रजिस्ट्रेशन है सबसे जरूरी काम
आपको बता दें कि इस शिविर का लाभ केवल उन्हीं लोगों को मिल पाएगा, जो अपना प्री-रजिस्ट्रेशन (पहले से नाम दर्ज) करवाएंगे. ऐसा इसलिए किया गया है ताकि कैंप में ज्यादा भीड़ न हो और हर मरीज को डॉक्टर पूरा समय दे सकें. यदि आप भी इस कैंप में शामिल होना चाहते हैं, तो इन नंबरों 9826200015, 797444825, 8770487572 पर तुरंत फोन करके अपना नाम दर्ज करा सकते हैं.

मरीजों के लिए विशेष निर्देश
आयोजकों ने अपील की है कि मरीज जब कैंप में आएं, तो अपने साथ पुराने एक्स-रे, एमआरआई (MRI) रिपोर्ट या डॉक्टर के पुराने पर्चे जरूर साथ लाएं. इससे डॉ सुनील राजन और उनकी टीम को बीमारी की गहराई समझने में मदद मिलेगी और वह आपको बेहतर सुझाव देकर इलाज कर सकेंगे.



Source link