Last Updated:
Khandwa News: खंडवा जिले के ओंकारेश्वर बांध के नर्मदा बैकवॉटर इलाके अवैध लकड़ी तस्करी का बड़ा मामला सामने आया है. यहां नावों के जरिए खैर की लकड़ी चोरी-छिपे ले जाई जा रही थी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने कोठी वन परिक्षेत्र के ग्राम बिलाया के जंगल में दबिश दी और लाखों रुपए की खैर लकड़ी जब्त कर ली.
अमित जैसवाल/खंडवा. जिले के ओंकारेश्वर बांध के नर्मदा बैकवॉटर क्षेत्र में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की. यहां अवैध रूप से परिवहन की जा रही लाखों रुपए की बहुमूल्य खैर लकड़ी जब्त की गई है. कार्रवाई अभी भी जारी है और मौके पर वन विभाग की टीम मौजूद है.
यह पूरा मामला वन परिक्षेत्र कोठी के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिलाया के जंगल का है, जहां नर्मदा नदी के बैकवॉटर में नावों के जरिए अवैध रूप से खैर की लकड़ी का परिवहन किया जा रहा था. मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुनासा रेंज के फॉरेस्ट अमले ने मौके पर दबिश दी. कार्रवाई के दौरान नर्मदा के बैकवॉटर से खैर की लकड़ी के बड़े-बड़े गुल्ले जब्त किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है.
लंबे समय से मिल रही थी शिकायत
फिलहाल जब्त की गई लकड़ी की संख्या और कुल कीमत का आकलन किया जा रहा है. डीएफओ राकेश कुमार डामोर का कहना है कि वन परिक्षेत्र कोठी क्षेत्र में लंबे समय से बहुमूल्य लकड़ियों के अवैध परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं, जिस पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी. इसी कड़ी में यह बड़ी कार्रवाई की गई है. फिलहाल वन विभाग की टीम की जांच जारी है. अधिकारियों का कहना है कि अवैध लकड़ी तस्करी में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
About the Author
Dallu Slathia is a seasoned digital journalist with over 7 years of experience, currently leading editorial efforts across Madhya Pradesh and Chhattisgarh. She specializes in crafting compelling stories across …और पढ़ें