पंत की कप्तानी में खेलेंगे कोहली, विजय हजारे ट्रॉफी के लिए दिल्ली टीम का ऐलान

पंत की कप्तानी में खेलेंगे कोहली, विजय हजारे ट्रॉफी के लिए दिल्ली टीम का ऐलान


नई दिल्ली. ऋषभ पंत को आगामी विजय हजारे ट्रॉफी के लिए दिल्ली टीम का कप्तान बनाया गया है. इस टूर्नामेंट का आगाज 24 दिसंबर से होगा.दिल्ली की 20 सदस्यीय टीम में विराट कोहली को भी चुना गया है.कोहली टूर्नामेंट के शुरुआती दो मैच खेलेंगे. दिल्ली एंड डिसट्रिक्ट्स क्रिकेट एसोसिएशन को तेज गेंदबाज इशांत शर्मा और नवदीप सैनी ने भी अपनी उपलब्धता की पुष्टि की है. जबकि हर्षित राणा उपलब्ध होने पर टीम में शामिल होंगे. राणा शुक्रवार को खत्म होने वाली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए भारत की टी20 टीम का हिस्सा हैं.

विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली को ग्रुप डी में रखा गया है. दिल्ली को 24 दिसंबर से 8 जनवरी तक सात मैच खेलने हैं. क्या पंत और कोहली सभी मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे, यह अभी तय नहीं है, क्योंकि भारतीय टीम 11 जनवरी से वडोदरा में तीन वनडे मैच खेलेगी. दिल्ली के पहले दो मैच आंध्र और गुजरात के खिलाफ हैं, दोनों मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जाएंगे.आयुष बडोनी को दिल्ली का उप-कप्तान बनाया गया है, जबकि तेजस्वी दहिया पंत के बाद दूसरे विकेटकीपर हैं. पंत के अनुपलब्ध होने की स्थिति में अनुज रावत को स्टैंडबाय विकेटकीपर के तौर पर शामिल किया गया है.

ऋषभ पंत को दिल्ली टीम का कप्तान बनाया गया है.

दिल्ली की बल्लेबाजी में ये खिलाड़ी हैं शामिल
टीम में अन्य बल्लेबाज यश ढुल, प्रियांश आर्य, अर्पित राणा, नीतीश राणा, सार्थक रंजन, दिविज मेहरा और आयुष दोसेजा हैं. गेंदबाजी लाइन अप में तेज गेंदबाजी में सिमरजीत सिंह और प्रिंस यादव शामिल हैं, जबकि ऋतिक शौकीन, हर्ष त्यागी और वैभव कांडपाल स्पिन विकल्प प्रदान करते हैं. ऑलराउंडर रोहन राणा को भी 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है.

विजय हजारे ट्रॉफी के पहले दो मैचों के लिए दिल्ली की 20 सदस्यीय टीम:
ऋषभ पंत (कप्तान), आयुष बडोनी (उप-कप्तान), विराट कोहली, अर्पित राणा, यश ढुल, सार्थक रंजन, प्रियांश आर्य, तेजस्वी सिंह (विकेटकीपर), नितीश राणा, रितिक शौकीन, हर्ष त्यागी, सिमरजीत सिंह, प्रिंस यादव, दिविज मेहरा, आयुष डोसेजा, वैभव कांडपाल, रोहन राणा, ईशांत शर्मा, नवदीप सैनी.
अनुज रावत (स्टैंडबाय विकेटकीपर).



Source link