रवींद्र भवन में आज भरतनाट्यम, प्रवेश निःशुल्क: लाल परेड ग्राउंड पर चल रहा वन मेला; जानिए भोपाल में कहां-क्या खास – Bhopal News

रवींद्र भवन में आज भरतनाट्यम, प्रवेश निःशुल्क:  लाल परेड ग्राउंड पर चल रहा वन मेला; जानिए भोपाल में कहां-क्या खास – Bhopal News


आपको हम बता रहे हैं, भोपाल शहर में आज कहां-क्या हो रहा है। यहां हर वो जानकारी होगी, जो आपके काम आएगी। संगीत-संस्कृति, आर्ट, ड्रामा के इवेंट से लेकर मौसम, सिटी ट्रैफिक, बिजली-पानी की सप्लाई से जुड़ा हर अपडेट मिलेगा।

.

आर्ट/कल्चर/एग्जीबिशन/ सभा

कथोत्सव

  • कलाप्रभा भरतनाट्यम नृत्य अकादमी, भोपाल द्वारा आयोजित ‘कथोत्सव वार्षिकालंब 2025’ का आयोजन शुक्रवार, 19 दिसंबर 2025 को सायं 6.30 बजे से अंजनी सभागार, रवीन्द्र भवन में किया जाएगा।
  • कथोत्सव के माध्यम से भरतनाट्यम की कथा-परंपरा, भाव-भंगिमा और लयात्मक सौंदर्य को मंच पर जीवंत किया जाएगा।

11वीं अंतरराष्ट्रीय वन मेला

  • लाल परेड ग्राउंड पर चल रहा वन मेला। दोपहर 12 से रात 9 बजे तक जारी रहेगा।
  • शाम को ऑर्केस्ट्रा अंचल शर्मा ग्रुप की प्रस्तुति दी जाएगी।
  • वन मेले में 200 आयुर्वेदिक पद्धति के चिकित्सक एवं विशेषज्ञ नि:शुल्क चिकित्सीय परामर्श देंगे।
  • लोग दाल-पानिया, गोंडी जैसी कई डिशेज का लुत्फ भी उठा सकेंगे। 24 राज्य के जड़ी-बुटियों समेत अन्य करीब 350 स्टॉल लगे हैं।। किड्स जोन भी यहां हैं।

शलाका चित्र प्रदर्शनी

  • जनजातीय संग्रहालय में प्रदर्शनी लगेगी।
  • दोपहर 12 बजे से प्रदर्शनी की शुरुआत होगी।
कैंपस/जॉब

MP में 474 पदों पर सीधी-भर्ती, 24 दिसंबर से आवेदन

  • मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने मेडिकल कॉलेजों, स्वास्थ्य संस्थानों, निगमों और विभागीय कार्यालयों में 474 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
  • आवेदन 24 दिसंबर 2025 से शुरू होंगे, अंतिम तिथि 7 जनवरी 2026 है, जबकि आवेदन में संशोधन 12 जनवरी 2026 तक किया जा सकेगा।

बी. फार्मेसी का शैक्षणिक शेड्यूल तय

  • भोपाल राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) ने डी. फार्मेसी के बाद अब बी. फार्मेसी डिग्री कार्यक्रम के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 का अकादमिक कैलेंडर जारी कर दिया है।
  • प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की अवधि अगस्त 2025 से जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।

काम की जरूरी लिंक्स



Source link